विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: ध्रुव जुरैल के शतक से टीम इंडिया ने कोलंबो में बनाया विशाल स्‍कोर, दो विकेट गंवाकर बैकफुट पर श्रीलंका

Updated: Mon, 24 Aug 2026 07:15 PM (GMT+05:30)

ध्रुव जुरैल के शतक और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत भारत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने 503 रन बनाकर पारी घोषित की और दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका के दो विकेट झटक लिए।

ध्रुव जुरैल

ध्रुव जुरैल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ध्रुव जुरैल के शतक के दम पर टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा। जुरैल ने शतकीय पारी खेलकर भारत को पहली पारी में 500 रनों के आंकड़े के पार पहुंचाया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और 3 ओवर की गेंदबाजी कर श्रीलंका के दो विकेट हासिल कर लिए।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ श्रीलंका अपने ही घर में मुश्किल में घिरी हुई नजर आ रही है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी श्रीलंकाई टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब वे कोलंबो में भी पीछे चल रहे हैं। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग कर 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। ऐसे में गिल एंड कंपनी श्रीलंका के खिलाफ पारी से जीत दर्ज करना चाहेगी।

ध्रुव जुरैल ने जड़ा शतक

जुरैल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में नंबर सात पर खेलते हुए शतक लगाया है। वे हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने श्रीलंका की सरजमीं पर नंबर-7 या उससे निचले क्रम पर खेलते हुए सैकड़ा ठोका है। जुरैल ने सूझबूझ के साथ बैटिंग की और 170 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक था। इसके पहले जुरैल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था।

ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी

पहले दिन चोट की वजह से मैदान छोड़कर जाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने के लिए मैदान पर आए। पंत की चोट को लेकर थोड़ी चिंता थी लेकिन भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पुष्टि कर दी थी कि पंत दूसरे दिन बैटिंग करते हुए दिखेंगे। दूसरे दिन पंत पहले, तो संभलकर बल्लेबाजी की और फिर बाद में शॉट्स खेलने शुरू किए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 89 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।

भारत ने घोषित की पारी

जुरैल ने जैसे ही शतक पूरा किया, उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। शतक पूरा करने के बाद ही जुरैल ने छक्का लगाया। भारत ने 500 रनों का आंकड़ा जैसे ही पार किया कप्तान गिल ने पारी घोषित कर दी। भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बना लिए थे और फिर गिल ने पारी घोषित की।

श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट

भारत के पारी घोषित करने के बाद श्रीलंका की टीम बैटिंग करने के लिए आई। 2 गेंद ही हुई थी, तभी बारिश ने मैच में खलल डाला। इसके थोड़ी देर बाद ही मैच शुरू हुआ और दूसरे ओवर में ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लहिरू उदारा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। मानव सुथार ने तीसरे ओवर में प्रभात जयसूर्या को आउट कर श्रीलंका का स्कोर 8/2 कर दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त, 18 गेंदों में ही भारतीय टीम ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का एलान, राशिद-नबी की हुई वापसी