IND vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव ने टिम साइफर्ट को भेजा पवेलियन
New Zealand vs India, 1st T20I LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में होगा। मैच की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 1st T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में होगा। भारतीय टीम का पिछले दो दौरों पर न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड शानदार रह है। भारत न्यूजीलैंड में पिछले दोनों टी20 सीरीज जीता है। उसकी नजर अब लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड भारत के इस रिकॉर्ड को खराब करे को देखेगा।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: फिन एलन ने अर्शदीप को लगाए चार चौके
फिन एलन के अर्शदीप सिंह के एक ही ओवर में चार चौके जड़ दिए। वहीं एक चौका टिम साइफर्ट ने भी मारा। अर्शदीप के ओवर से कुल 21 रन आए।
टिम साइफर्ट 14 गेंदों में 24 और फिन एलन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का चार ओवर के बाद स्कोर 46/0।
IND vs NZ Live Match scorecard: टिम साइफर्ट ने की भुवनेश्वर कुमार की पिटाई
टिम साइफर्ट ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। वो 13 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर तीन ओवर के बाद 29/0।
Ind vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जेकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
IND vs NZ Live Match scorecard: भारत की पहले गेंदबाजी
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबले की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को टीम में जगह मिली है।
India vs New Zealand Live: कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 शुरू होगा। वहीं, टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 12 बजे होगा।
IND vs NZ 1st T20I Live Score: टी20 सीरीज के लिए न्यजीलैंड टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेनोव जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिलने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
Ind vs NZ Live: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगी।
