Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: काइल जेमिसन ने भारतीय टीम को दिया दूसरा झटका, पडिक्कल को लौटाया पवेलियन
India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Updates: न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर सिमट गई है। आकाशदीप सिंह ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
-1795810526318_m.webp)
भारत बनाम दूसरा टेस्ट दूसरा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Updates: न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडेल ने 89 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 59 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 99 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके अलावा, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट झटके।
Ind vs NZ LIVE: पडिक्कल लौटे पवेलियन
भारत को दूसरा झटका लग गया है। काइल जेमिसन ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया है। कीवी गेंदबाज की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर पडिक्कल ने ड्राइव करना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ब्लंडल के हाथों में चली गई। पडिक्कल ने 20 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: भारत को लगा झटका
भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। जायसवाल के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबजी के लिए आए हैं।
भारत का एक ओवर के बाद तक रनों का खाता नहीं खुला है।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: न्यूजीलैंड ऑलआउट
न्यूजीलैंड की पारी 356 रनों पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडल ने 89 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 59 रन बनाए। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हॉल लिया। वहीं गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज को दो-दो सफलता मिली।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिर गया है। टॉम ब्लंडर 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। गुरनूर बराड़ ने उनका विकेट चटकाया है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 115.4 ओवर के बाद 346/9।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: आकाशदीप की गेंद पर फिर छूटा कैच
आकाशदीप सिंह की गेंदबाजी पर एक बार फिर कैच छूटा है। इस बार गुरनूर बराड़ ने बेहद ही आसान-सा कैच छोड़ा है। इस बार भी मैट हेनरी का ही कैच छूटा है। आकाशदीप अभी भी पंजा खोलने में नाकामयाब रहे हैं। यह आज तीसरा मौका था, जब फील्डर्स ने आकाशदीप की गेंदबाजी पर कैच छोड़ा है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 113 ओवर के बाद 341/8। टॉम ब्लंडल 85 और मैट हेनरी 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टॉम ब्लंडल और मैट हेनरी इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। ब्लंडल 80, वहीं हेनरी पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ऑलआउट होने के करीब है। उसने 8 विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: पडिक्कल ने छोड़े दो कैच
लंच से ठीक पहले आकाशदीप सिंह ने दो मौके बनाए। दोनों ही मौकों पर देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप में कैच छोड़ दिए। आकाशदीप ने पहले काइल जैमीसन को पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मैट हेनरी को पहली ही गेंद चकमा दिया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर तीसरे स्लिप की ओर गई, जहां पडिक्कल ने एकदम आसान कैच छोड़ दिया।
इसके बाद आकाशदीप ने अपने अगले ओवर में फिर हेनरी को चकमा दिया। इस बार भी गेंद पडिक्कल की तरफ गई। मगर वो कैच नहीं ले पाए। हालांकि, इस बार कैच थोड़ा मुश्किल था।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: दूसरे दिन हुआ लंच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन लंच हो गया है। लंच तक न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं।
टॉम ब्लंडल 9 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं मैट हेनरी पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिर गया है। आकाशदीप ने आज एक बार फिर विकेट चटकाया है। उन्होंने काइल जैमीसन को पवेलियन भेजा है। जैमीसन चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप का ये चौथा विकेट है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 107 ओवर के बाद 324/8।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: आकाशदीप ने दिलाई सफलता
आकाशदीप ने टॉम ब्लंडल और नाथन स्मिथ की साझेदारी को तोड़ दिया है। आकाशदीप ने स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। स्मिथ 25 रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 101 ओवर के बाद 291/7।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: 300 के करीब न्यूजीलैंड का स्कोर
टॉम ब्लंडल और नाथन स्मिथ के बीच अच्छी साझेदारी बन रही है। दोनों ने अब तक 43 रन जोड़ लिए हैं। ब्लंडल 67 और स्मिथ 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 99 ओवर के बाद 299/6।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: ब्लंडल को मिला स्मिथ का साथ
ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद टॉम ब्लंडल को नाथन स्मिथ का साथ मिला है। दोनों ने 46 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी कर ली है। ब्लंडल 56 और स्मिथ 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 94 ओवर के बाद 269/6।
IND vs NZ Day 2 LIVE: कंबोज ने चटकाया विकेट
भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शानदार शुरूआत की है। दिन के दूसरे ही ओवर में अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिलिप्स 36 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह क्रीज पर नाथन स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 87 ओवर के बाद 251/6।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं आज का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5।
IND vs NZ Day 2 LIVE: भारतीय गेंदबाजों का अब तक प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने 19 ओवर में 37 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।
अंशुल कंबोज ने 17 ओवर में 56 रन देकर एक विकेट चटकाए हैं।
आकाशदीप ने 21 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
गुरनूर बराड़ ने 19 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिए हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने 9 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटके हैं।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: भारत को विकेट की तलाश
टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़ दिए हैं। ब्लंडेल 53 और फिलिप्स 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। जसप्रीत बुमराह पर दूसरे दिन बड़ी जिम्मेदारी होगी।
IND vs NZ Day 2 LIVE: न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5
न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ था।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरूवार से चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी दर्शकों का स्वागत है। मैच से जुड़े पल-पल की खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
