IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त, 18 गेंदों में ही भारतीय टीम ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा
India vs Sri Lanka Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में बनी हुई है।
-1787540251538_m.webp)
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के लाइव अपडेट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, जबकि दूसरे दिन ध्रुव जुरैल ने शतकीय पारी खेली। दूसरे दिन के अंत में भारत ने 3 ओवर की गेंदबाजी की और श्रीलंका के दो विकेट हासिल किए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार विकेट लेने में सफल रहे।
India vs Sri Lanka LIVE: दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने 3 ओवर बैटिंग की और उन्होंने 8 रन बनाकर दो विकेट गंवा दिए हैं। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने विकेट हासिल किया।
India vs Sri Lanka LIVE: लहिरू उदारा आउट
श्रीलंका को भारत के खिलाफ दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सलामी बल्लेबाज लहिरू उदारा को अपना शिकार बनाया है। उदारा एक रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SL 2nd Test LIVE: बारिश ने डाला मुकाबले में खलल
श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बारिश ने एक बार फिर से खेल को खराब किया है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम 2 गेंदें ही खेल सकी और बारिश ने एक बार फिर से खलल डाल दिया है।
IND vs SL 2nd Test LIVE: भारत ने पारी घोषित की
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपना पारी घोषित कर दी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरैल ने शतक लगाया और 115 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी के दम पर भारत ने 500 रनों का आंकड़ा पार किया और फिर भारतीय टीम ने पारी घोषित कर दी।
Ind vs SL Live Match Scorecard: सिराज हुए आउट
भारत ने अपना नौवां विकेट खो दिया है। सिराज 137वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए और गेंद उनके पैड पर लग गई। श्रीलंका ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। सिराज ने रिव्यू लिया जो असफल रहा। वह 29 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हो गए।
India vs Sri Lanka Live Match Score:जुरैल ने पूरा किया शतक
जुरैल ने शतक पूरा कर लिया है। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। जुरैल ने 171 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उनका पहला शतक अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।
Ind vs SL Live Match Scorecard: मैच शुरू
बारिश की रुकावट के बाद मैच शुरू हो गया है। सभी की नजरें ध्रुव जुरेल के शतक पर हैं।
India vs Sri Lanka Live Match Score: कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
बारिश रुक गई है और मैदान पर से कवर्स भी हट गए हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरने को तैयार हैं। 4:25 बजे मैच शुरू होगा।
Ind vs SL 2nd Test Day 2 Live Score: बारिश कर रही है परेशान
बारिश के कारण लगातार परेशानी हो रही है। कुछ देर के लिए बारिश रुकी थी, लेकिन फिर आ गई है। पूरे मैदान पर इस समय कवर्स हैं।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: बारिश हुई तेज
कोलंबो में बारिश रुक नहीं रही है। थमने के बाद बारिश दोबारा आई, लेकिन उस समय हल्क थी। अब बारिश ने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली है।
Ind vs SL 2nd Test Day 2 Live Score: दोबारा आई बारिश
कोलंबो में हल्की बारिश दोबारा शुरू हो गई है। इसी कारण जो कवर्स मैदान पर से हटा लिए गए थे वो दोबारा आ गए हैं। हालांकि, बारिश अभी तक हल्की ही है।
India vs Sri Lanka Live Match Score: पूरी तरह नहीं हटे बादल
बारिश रुक गई है, लेकिन इसके दोबारा आने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि बादल पूरी तरह से छंटे नहीं हैं। एक तरफ अभी भी काले बादल हैं जो दोबारा बरसने की आहट दे रहे हैं।
Ind vs SL Live Match Scorecard: बारिश रुकी
कोलंबो से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है और कवर्स को हटाया जा रहा है। हालांकि, कवर्स पर काफी सारा पानी भर गया है जिससे थोड़ा समय जरूर लगेगा।
India vs Sri Lanka Live Match Score: टी का एलान
बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है। बारिश अभी भी जारी है ऐसे में अंपायरों ने आधिकारिक तौर पर दूसरे सेशन के खत्म होने का एलान कर दिया है। आधिकारिक तौर पर टी हो गई है। अब मैच जब शुरू होगा तब तीसरा सेशन होगा।
IND vs SL Live Score: जुरैल शतक के करीब, भारत का मजबूत स्कोर
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरे सेशन में बारिश ने खलल डाल दी है। बारिश के कारण अंपायर्स ने मैच रोक दिया है। अंपायर्स ने इसी समय टी ब्रेक की घोषणा कर दी है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। इस दौरान टीम इंडिया ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। ध्रुव जुरैल शतक के करीब पहुंच गए हैं। वो केवल 5 रन दूर हैं। मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले उनका साथ निभा रहे हैं।
131.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 475/8। ध्रुव जुरैल 95* और मोहम्मद सिराज 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
Ind vs SL 2nd Test Day 2 Live Score: मानव सुथार लौटे पवेलियन
भारत का आठवां विकेट गिर गया है। मानव सुथार पवेलियन लौट गए हैं। 125वें ओवर की चौथी गेंद पर जयसूर्या ने सुथार को पवेलियन की राह दिखाई। वह 51 गेंदों पर 18 रन बना सके जिसमें दो चौके शामिल रहे।
IND vs SL Live Score: भारत 450 रन के करीब
ध्रुव जुरैल ने एक छोर संभाले रखा है। मानव सुथार उनका साथ बखूबी निभा रहे हैं। भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और वो 450 रन के करीब पहुंच गई है।
120 ओवर के बाद भारत की पहली पारी का स्कोर 447/7। ध्रुव जुरैल 74* और मानव सुथार 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs SL Live Match Scorecard: दूसरा सेशन विकेट के साथ शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो गया है और पहली ही गेंद पर भारत ने विकेट भी खो दिया है। केशरा की गेंद पर पंत लॉन्ग ऑफ पर लपके गए। उन्होंने 89 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।
India vs Sri Lanka Live Match Score: पहला सेशन खत्म
पहला सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने इसमें एक विकेट खोया और 119 रन बनाए। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पंत को बाउंसर फेंक डराने की कोशिश की, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने हिम्मत दिखाते हुए अर्धशतक पूरा किया। वहीं जुरेल ने भी धैर्य के साथ बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमाया।
Ind vs SL 2nd Test Day 2 Live Score: जुरेल ने पूरा किया अर्धशतक
ऋषभ पंत के बाद ध्रुव जुरेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 110वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार ये काम किया। इसी के साथ भारत का स्कोर बी 400 के पार चला गया है। भारत इस समय मजबूत स्थिति में है।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: पंत ने पूरा किया अर्धशतक
श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार बाउंसर फेंक पंत को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दमदार पारी खेली और चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
Ind vs SL 2nd Day 2 Test Live Cricket Score: पंत और जुरेल टिके
पंत और जुरेल ने अपने पैर जमा लिए हैं और दोनों अर्धशतकों के करीब हैं। ये जोड़ी श्रीलंका के लिए परेशानी बन रही है और भारत को विशाल स्कोर की तरफ ले जा रही है।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Updates: पंत के खिलाफ श्रीलंका
पंत ने आज तब से दोबारा मैदान पर कदम रखा है तब से श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उन्हें बाउंसर फेंक परखा है। वह बार-बार पंत को शॉर्ट गेंद फेंक रहे हैं क्योंकि कल इस तरह की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। पंत को कई बार गेंद लग चुकी है। 96वें ओवर की पांचवीं गेंद फिर पंत के कंधे पर लगी और वह घुटनों के बल बैठ गए।
Ind vs SL Live Match Scorecard: ऋषभ पंत ने संभाला मोर्चा
पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट के कारण बाहर जाने वाले ऋषभ पंत अब ठीक हो गए हैं और मैदान पर आ गए हैं। वह सारांश जैन के आउट होने के बाद उतरे हैं।
India vs Sri Lanka Live Match Score: सारांश जैन हुए आउट
भारत ने अपन छठा विकेट खो दिया है। सारांश जैन फर्नांडो की बाउंसर में फंसकर अपना विकेट खो बैठे। वह छह रन बनाकर आउट हुए।
Ind vs SL 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। जुरेल और सारांश दिन के खेल की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों की कोशिश भारत को मजबूत स्कोर देने की होगी। वहीं श्रीलंकाई टीम भारत को जल्दी आउट करना चाहेगी।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: क्या करेंगे श्रीलंकाई गेंदबाज?
एक ओर जहां भारत की कोशिश अपने कल के स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की होगी तो वहीं श्रीलंकाई टीम भारत के बाकी बचे विकेट लेकर उसे जल्दी ऑल आउट करना चाहेगी।
Ind vs SL 2nd Day 2 Test Live Cricket Score: डेब्यू में कमाल करेंगे सारांश?
इस मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे ऑलराउंर सारांश इस समय क्रीज पर हैं। उनसे उम्मीद है कि वह जुरेल का साथ देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाएं।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Updates: दूसरे दिन भारत की नजरें विशाल स्कोर पर
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है और टीम इंडिया पांच विकेट के नुकसान पर 300 रनों के साथ दिन की शुरुआत करेगी। घ्रुव जुरेल सात और सारांश जैन चार रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE: ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनकी चोट को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है। कोटक का कहना है कि पंत फिट हैं और वे दूसरे दिन बैटिंग के लिए मैदान में आएंगे।
IND vs SL 2nd Test Live: पहले दिन का खेल समाप्त
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा पहले दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने दिन की समाप्ति तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए।
IND vs SL 2nd Test Live: रवींद्र जडेजा हुए आउट
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें असिथा फर्नांडो ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: पडिक्कल लौटे पवेलियन
भारत का चौथा विकेट गिर गया है। नुवांथा की एक बेहतरीन गेंद पर पडिक्कल बोल्ड हो गए। पडिक्कल पूरी तरह से गेंद को समझने में चूक कर बैठे और आउट हो गए। उन्होंने 193 गेंदों पर 117 रन बनाए। अपनी पारी में पडिक्कल ने 12 चौके मारे।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Updates: पडिक्कल ने ठोका शतक
पडिक्कल ने 70वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया है। ये उनका लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया था। पडिक्कल ने 168 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
Ind vs SL Live Match Scorecard: पंत हुए चोटिल
भारत को झटका लग गया है। ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। शॉट खेलने के दौरान उन्हें चोट लग गई है और वह बाहर चले गए हैं।
India vs Sri Lanka Live Match Score: तीसरा सेशन शुरू
तीसरा सेशन शुरू हो चुका है। इस सेशन में पंत और पडिक्कल पर नजरें रहेंगी। टीम इंडिया इन दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।
Ind vs SL 2nd Test Day 1 Live Score: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है। इस सेशन में भारत ने सिर्फ एक विकेट खोया वो भी अपने कप्तान गिल का जो सेशन खत्म होने से कुछ देर पहले आउट हुए। भारत का स्कोर इस समय तीन विकेट खोकर 187 रन है।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: गिल लौटे पवेलियन
भारत को तीसरा झटका लग गया है। असिता ने कप्तान गिल को पवेलियन भेज दिया है। गिल ने थर्डमैन की तरफ गेंद को खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर डिकवेला के हाथों में चली गई।
Ind vs SL 2nd Day 1 Test Live Cricket Score: गिल का अर्धशतक पूरा
गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर शानदार शतकीय साझेदारी कर ली है और श्रीलंका को परेशानियों में इजाफा कर लिया है।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Updates: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा
देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये लगातार दूसरा मैच है जिसमें पडिक्कल ने 50 का आंकड़ा पार किया। गिल के साथ मिलकर उन्होंने टीम को मजबूत किया है और स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है।
Ind vs SL Live Match Scorecard: गिल और पडिक्कल ने किया श्रीलंका को परेशान
गिल और पडिक्कल ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर दिया है। दोनों बेहद आसानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत है। भारत का स्कोर 100 के पार जा चुका है।
India vs Sri Lanka Live Match Score: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो गया है। देवदत्त पडिक्कल और कप्तान गिल पर बड़ी पारियां खेल टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी है।
Ind vs SL 2nd Test Day 1 Live Score: पहला सेशन खत्म
पहला सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन एक तरह से बराबरी का रहा। 25 ओवरों में भारत ने 88 रन बनाए और दो विकेट खो दिए। कप्तान गिल 11 और देवदत्त पडिक्कल 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका लग गया है। अर्धशतक की तरफ जा रहे यशस्वी को फर्नांडो ने बोल्ड कर दिया। यशस्वी ने 53 गेंदों पर 45 रन बनाए।
Ind vs SL 2nd Day 1 Test Live Cricket Score: भारत का स्कोर 50 के पार
भारत का स्कोर 50 के पार चला गया है। यशस्वी जायसवाल ने पैर जमा लिए हैं और अपने अर्धशतक की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Updates: राहुल आउट, भारत को लगा पहला झटका
भारत को पहला झटका लग गया है। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर लाहिरू कुमारा ने राहुल को आउट कर दिया। राहुल ने उनकी गेंद को कट करने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर डिकवेला के हाथों में चली गई। भारत ने 37 के कुल स्कोर पर ये विकेट खोया। राहुल 33 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए।
Ind vs SL Live Match Scorecard: यशस्वी और राहुल जमा रहे हैं पैर
भारतीय सलामी जोड़ी इस समय पैर जमाने में लगी है। यशस्वी और राहुल दोनों ही किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं और इत्मिनान से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
India vs Sri Lanka Live Match Score: भारत की पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे हैं। यशस्वी पिछले मैच में बुरी तरह से फेल हुए थे। इस मैच में उनकी कोशिश बड़ी पारी खेलने की होगी।
Ind vs SL 2nd Test Day 1 Live Score: भारत की पहले बल्लेबाजी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। कुलदीप यादव इन्फैक्शन के कारण बाहर हैं और उनकी जगह सारांश डेब्यू कर रहे हैं।
Ind vs SL 2nd Test SSC Colombo Live Score: क्या कुलदीप गए बाहर?
सारांश जैन को डेब्यू कैप मिलने के बाद ये सवाल जेहन में है कि क्या कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है? इसकी संभावनाएं नजर आ रही हैं क्योंकि कुलदीप पहले टेस्ट मैच में प्रभावित नहीं कर पाए थे।
Ind vs SL 2nd Day 1 Test Live Cricket Score: सारांश जैन का डेब्यू
टीम इंडिया बेशक पहले मैच में जीत हासिल करते हुए आ रही है, लेकिन उसने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किया है। सारांश जैन को आज डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें डेब्यू कैप दे दी गई है।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live Score Updates: दूसरा टेस्ट मैच आज
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये मैच अहम है, लेकिन भारत के लिए ये ज्यादा अहम है क्योंकि उसके पास कम मौके हैं। टीम इंडिया ने गॉल में जो फॉर्म दिखाया था उसे वो यहां भी कायम रखना चाहेगी।
