IND Women vs Zimbabwe Women First ODI Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, क्रांति गौड़ ने फिरी को भेजा पवेलियन
IND-W vs ZIM-W 1st ODI live Updates: टी20 सीरीज के बाद स्मृति मंधाना पहली बार वनडे में फुल टाइम कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में पटखनी दी थी। अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत आज से वडोदरा में हो रही है। इसी के साथ टी20 के बाद वनडे में भी स्मृति मंधाना युग की शुरुआत होगी और उनकी कोशिश वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ करने की होगी।
Asian Para Games Live: तुलसीमती और मानसी ने जीता गोल्ड
भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। पैरा बैडमिंटन में भारत की तुलसीमती और मानसी गिरिशचंद्रा ने महिला डबल्स एसएल3-एसयू5 इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 21-16, 21-13 से मैच जीता। इसी के साथ भारत की इन खेलों में गोल्ड मेडल की संख्या 28 हो गई है।
India-Zimbabwe Women Live Match: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
जिम्बाब्वे को पहला झटका लग गया है। क्रांति गौड़ ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फिरी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। वह एक ही रन बना सकीं।
India Women vs Zimbabwe Women scorecard: जिम्बाब्वे की पारी शुरू
जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो गई है। लॉरइन फिरी और मोडेस्टर मुपाचिक्वा पारी की शुरुआत कर रही हैं।
IND-W vs ZIM-W 1st ODI live score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), बिलवेड बिजा, शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), चिएड्ज़ा धुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, तेंदई मकुशा, लोरिन फिरी, ओलिंडर चारे।
Ind W vs Zim W 1st ODI Live: भारत की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंटीमानी कलिटा, सयाली सटघरे, क्रांति गौड़।
Ind W vs Zim W Live Cricket Score: कालिटा का डेब्यू
भारत ने इस मैच में जिंटीमानी कालिटा को डेब्यू का मौका दिया है। वह रेणुका सिंह की जगह टीम में आई हैं जो चोट के चलते बाहर हुई हैं।
India-Zimbabwe Women Live Match: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
इस मैच में जोशेफिने नकोमो नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह नोमवेलो सिबांडा जिम्बाब्वे की कप्तानी कर रही हैं। उन्होंने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
India Women vs Zimbabwe Women Scorecard: वनडे में मंधाना युग की शुरुआत
इस सीरीज के साथ ही टी20 के बाद वनडे में मंधाना युग की शुरुआत होने जा रही है। मंधाना पहली बार वनडे में फुल टाइम भारतीय टीम की कप्तान के तौर पर उतर रही हैं।
IND-W vs ZIM-W 1st ODI live score: वनडे सीरीज का आगाज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह मैच वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।
