IND-W vs ZIM-W 3rd ODI Live Score: जिंबाब्वे ने जीता टॉस, भारत की पहले गेंदबाजी; 'मंधाना ब्रिगेड' की क्लीन स्वीप पर नजर
भारतीय महिला टीम के पास वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त है। अब उसकी नजर बुधवार को जिंबाब्वे को हराकर क्लीन स्वीप पर होगी

भारतीय महिला बनाम जिंबाब्वे महिला टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। अब उसकी नजर वनडे सीरीज में भी कुछ ऐसा ही करने पर होगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला वड़ोदरा में होगा। इस समय भारत के पास 2-0 की अजेय बढ़त है।
भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से विशाल स्कोर खड़ा कर विरोधी टीम को 121 रन से हराया।
स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद टीम को अच्छी सफलता दिलाई है, लेकिन वह बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में वो सीरीज को एक अच्छे प्रदर्शन के साथ खत्म करना चाहेंगी।
Ind vs Zim Match Live: भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, वैष्णवी शर्मा, सयाली सातघरे, श्री चरणी, जिंतीमनी कलिता, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
India Women vs Zimbabwe Women Live: जिंबाब्वे का पूरा स्क्वाड
मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), केलिस ध्लोवू, चिपो-मुगेरी तिरिपानो, बिलवेड बीजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), शार्न मायर्स, न्यशा ग्वानजुरा, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांदा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुदजई चिगोरा, टेंडाई माकुशा, लोरिन फिरी, चिएद्जा धुरुरु
IND-W vs ZIM-W 3rd ODI Live: भारत-जिंबाब्वे मुकाबला आज
भारत और जिंबाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज वड़ोदरा में होगा। दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। अब उसकी नजर जिंबाब्वे का सूपड़ा साफ करने पर होगी। मुकाबले की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी। मैच से जुड़ी खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
