Move to Jagran APP

भारतीय टीम में डेब्‍यू के लिए जोर-जोर से दस्‍तक दे रहा यह ओपनर, Ranji Trophy में ठोका दोहरा शतक

रणजी ट्रॉफी में साई सुदर्शन ने दोहरा शतक ठोका। पहले दिन स्‍टंप तक वह 259 गेंदों पर 202 रन बनाकर नाबाद हैं। प्रथम श्रेणी में यह उनका पहला दोहरा शतक है। उन्‍होंने वॉशिंगटन सुंदर का भी भरपूर साथ मिला। सुंदर 170 गेंदों पर 96 रन बनाकर नाबाद है। सुदर्शन बीते काफी समय से शानदार फॉर्म में हैं और भारतीय टीम में डेब्‍यू के लिए दस्‍तक दे रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Rajat Gupta Updated: Fri, 18 Oct 2024 06:34 PM (IST)
Hero Image
साई सुदर्शन 202 रन बनाकर नाबाद हैं। इमेज- बीसीसीआई