Ranji Trophy Round up: घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन ने ठोकी 8वीं सेंचुरी, पहले दिन विराट ने भी जड़ा शतक
रणजी ट्रॉफी 2024 में इन दिनों राउंड 2 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन का खेल अब खत्म हो गया है। साई सुदर्शन के दोहरे शतक की बदौलत तमिलनाडु ने पहले दिन स्टंप तक 1 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने पहले दिन शतक लगाया। विराट ने भी स्टंप तक सेंचुरी जड़ी।