IND vs SL Live Score: दिनुशा-नुवांता ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में किया दम, श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार
Sri Lanka vs India 2nd Test Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन है। टीम इंडिया की कोशिश श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने की होगी।

IND vs SL: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL 2nd Test, 5th Day LIVE Score। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले का आज पांचवां दिन है और टीम इंडिया मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान टीम पहली पारी में 290 रनों पर सिमट गई थी।
श्रीलंका के 290 रनों पर सिमटने के बाद भारत ने उन्हें फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी वाली टीम ने चौथे दिन के स्टंप्स तक भारत पर 16 रनों की मामूली बढ़त हासिल की थी।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live: श्रीलंका की लीड 50 के पार
भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मेजबान टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है। दिनूशा और नुवंता के बीच 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है और श्रीलंका की लीड 50 रनों के पार चली गई है।
श्रीलंका के लिए सोनल दिनूशा 26, जबकि केशारा नुवंता 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live: श्रीलंका के 250 रन पूरे
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं। श्रीलंका ने आठवें विकेट के लिए 34 रन जोड़ लिए हैं और उनका स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। भारतीय गेंदबाजों को जल्दी विकेट हासिल करने होंगे क्योंकि बारिश के होने के आसार भी कोलंबो में हैं।
श्रीलंका के लिए सोनल दिनूशा 17 और केशारा नुवंता भी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 81 ओवरों तक श्रीलंका का स्कोर 253/6 है।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की तेज शुरुआत
भारत और श्रीलंका के बीच पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। केशर नुवांता और सोनल दिनुशा ने 2.2 ओवर के खेल में 15 रन जोड़कर काउंटर अटैक किया। भारतीय टीम विकेट की तलाश में जुटी हुई है। रवींद्र जडेजा और सारांश जैन पर विकेट निकालने का दारोमदार है।
75 ओवर के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोर 242/6। सोनल दिनुशा 9* और केशर नुवांता 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Live: पांचवें दिन की पिच रिपोर्ट
श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर रसेल अर्नोल्ड ने पांचवें दिन की पिच रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा, 'यह पांचवें दिन के लिए अच्छी पिच है। कुछ दरारे हैं। अगर आप अपने डिफेंस पर विश्वास करेंगे तो क्रीज पर डटे रह पाएंगे। आप तेजी से रन नहीं बना सकते, लेकिन आप टिककर विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं। गुड लेंथ वाली जगह पर थोड़ा खेल होता दिख सकता है क्योंकि वहां दरार है।
IND vs SL 5th Day Live: भारत को दिखाना होगा 'अल्फा' गेम
भारतीय टीम को बारिश के बीच अपना अल्फा गेम दिखाना होगा ताकि श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो सके। शुभमन गिल ने अब तक बेहतर कप्तानी दिखाई है और उम्मीद है कि वो आखिरी दिन अपना मास्टर स्ट्रोक चलकर श्रीलंका की मुसीबत बढ़ाएं। थोड़ी ही देर में लाइव एक्शन शुरू होगा और हर गेंद पर रोमांच बढ़ता नजर आने की उम्मीद है।
IND vs SL 5th Day Live: श्रीलंका की क्या होगी रणनीति
श्रीलंकाई टीम अपनी पारी 229/6 के स्कोर से आगे बढ़ाएगी। केशर नुवांता और सोनल दिनुशा की कोशिश श्रीलंका की बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाना चाहेगी। दोनों को क्रीज पर रहकर भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करना होगा। दिनुशा शानदार फॉर्म में हैं और वो भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना चाहेंगे। नुवांता और दिनुशा अच्छी पार्टनरशिप करना चाहेंगे।
IND vs SL Live Update: बारिश की क्या संभावना?
मौसम की जानकारी मिली है कि कोलंबो में दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश की संभावना है। इस तरह भारतीय टीम को चौकन्ना रहना होगा कि कम समय में कैसे श्रीलंका को ऑलआउट करें?
IND vs SL Live: क्या होगी भारत की रणनीति?
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हल्के चोटिल हैं और ऐसे में देखना होगा कि कप्तान शुभमन गिल किस रणनीति के साथ मैदान संभालेंगे। भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करने की होगी। वहीं, मेजबान की कोशिश 150 रन की बढ़त हासिल करने की होगी ताकि मैच ड्रॉ करा सके या जीत सके।
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारतीय टीम मजबूत स्थिति में
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के बाद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के 6 विकेट चटका लिए हैं और मेजबान टीम मात्र 16 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर सकी है।
IND vs SL 2nd Test Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। पांचवें दिन का खेल भारतीय समयानुसार 9:45 बजे से शुरू होगा।
