IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी गई बेकार
भारतीय टीम को एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। कप्तान तिलक वर्मा ने शतक लगाया। मगर वो टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।

भारत को मिली हार (फोटो-BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रविवार को एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत को 48 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत सिर्फ 265 रन पर सिमट गया है और मैच गंवा दिया। पाकिस्तान इस जीत के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
भारत की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक ठोके। मगर वो टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
अभिषेक ने अर्धशतक जड़ संभाली टीम इंडिया की पारी
दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही थी। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद आयुष बडोनी भी बिना खाता खोले आउट हो गए। भारत ने 26 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा की पारी ने भारतीय पारी को संभाला।
अभिषेक ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इस साझेदारी में अभिषेक का 57 रनों का योगदान दिया। वहीं तिलक के बल्ले से सिर्फ 36 गेंदों में 8 रन आए। अभिषेक ने 42 गेंदों में छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 70 रन ठोके।
अभिषेक के आउट होते ही टीम इंडिया एक बार फिर मुश्किल में फंस गई। कुमार कुशाग्र (2), रिंकू सिंह (6) और सूर्यांश शेडगे (3) रन बनाकर बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर अचानक 129/6 हो गया।
तिलक-शहबाज ने जगाई थी उम्मीदें
शेडगे के पवेलियन लौटने के बाद भारत काफी मुश्किल में फंस गया था। मगर कप्तान तिलक के साथ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शहबाज ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और भारत की उम्मीदों को जिंदा किया।
दोनों ने सातवें विकेट के लिए 108 गेंदों में 112 रन जोड़े। हालांकि, अली रेजा ने शाहबाज का विकेट चटकाकर भारत को बड़ा झटका दिया। शाहबाज 49 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शहबाज ने अगली ही गेंद पर विप्रज निगम को क्लीन बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में हर्षित राणा भी पवेलियन लौट गए।
कप्तान तिलक वर्मा 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज और अली रजा ने तीन-तीन विकेट के लिए। वहीं मोहम्मद इमरान रंधावा को दो सफलता मिली।
पाकिस्तान ने बनाए 313 रन
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी पर मजबूत हुई भारतीय ए टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान ए को 49.2 ओवरों में 313 रन पर समेट दिया था।
पाकिस्तान के लिए माज सदाकत (59), हसन नवाज (79), और फरहान यूसुफ (56) ने पचासे जड़े जबकि भारत के लिए हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने दो-दो अपने नाम किए। एक विकेट आयुष बडोनी को भी मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शामिल हुसैन (23 गेंदों पर 33 रन) ने सदाकत के साथ मिलकर 7.5 ओवरों में ही 66 रन जोड़ डाले। इसी स्कोर पर हुसैन को बडोनी ने हर्षित के हाथों कैच कराकर ये साझेदारी तोड़ दी और हर्षित ने अगले ही ओवर में विकेटकीपर रोहैल नजीर को खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू कर दिया।
67 के कुल योग पर दो विकेट गिरने के बाद आए हसन ने सदाकत के साथ मिलकर टीम को 121 तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर सदाकत शेडगे का शिकार बने। कुल 186 के योग पर अब्दुल समद (28) के रनआउट होने के बाद हसन नवाज ने फरहान यूसुफ के साथ मिलकर टीम को 38.2 ओवरों में 230 रन तक पहुंचा दिया।
पाकिस्तान ए के पास अभी भी पांच विकेट शेष थे और लग रहा था कि ये लोग 350 तक पहुंच जाएंगे, तभी शेडगे ने नवाज के रूप में अपना दूसरा शिकार किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बराबर अंतराल पर झटके देते हुए पूरे पचास ओवर भी नहीं खेलने दिए।
निचले क्रम में मोहम्मद इमरान ने 14 गेंदों पर 23 रनों की तेज पारी खेली, विप्रज ने उन्हें बडोनी के हाथों कैच कराकर अपना पहला विकेट लिया। भारतीय गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक जाने से तो रोक दिया। मगर ये स्कोर ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए भारी पड़ गया। तिलक वर्मा की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और मैच गंवा दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।