सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' को लगाई आग, दिल्ली में 1984 सिख दंगा पीड़ितों का गुस्सा फूटा
सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' 1984 के सिख विरोधी दंगों पर गलत तथ्यों के कारण विवादों ...और पढ़ें

1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों ने जलाई सोनिया गांधी की किताब। फोटो: वीडियो ग्रैब (एक्स)
HighLights
सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' पर विवाद गहराया।
1984 सिख दंगों पर गलत तथ्यों का आरोप।
DSGMC और पीड़ितों ने किताब की प्रतियां जलाईं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर विवाद बढ़ गया है।
गुरुवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने नई दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारे में किताब की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि किताब में 1984 के घटनाक्रम से जुड़े गलत तथ्य पेश किए गए हैं।
Delhi Gurdwara Sikh Committee along with the 1984 Sikh victims burned the Belonging book of Congress leader Sonia Gandhi; says wrongs facts written by the Sonia Gandhi in the book. https://t.co/iyQKJzdTdP
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) November 12, 2026
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुई हिंसा का भी जिक्र
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़की हिंसा का उल्लेख किया है।
उन्होंने लिखा है कि दोपहर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में दंगे फैल चुके थे। निर्दोष सिखों के खिलाफ बर्बर हिंसा हुई थी। उनके मुताबिक, अकेले दिल्ली में 2,000 से अधिक सिखों की जान गई थी।
उन्होंने अपने पति और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में लिखा है कि उनके मन में किसी समुदाय के प्रति नफरत या दुर्भावना नहीं थी।
भाजपा नेताओं ने किताब के विवरण पर उठाए सवाल
किताब के कुछ विवरणों को लेकर भाजपा नेताओं ने भी सवाल उठाए हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने 1984 के दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े घटनाक्रम को इस तरह पेश किया है, जिससे कांग्रेस और गांधी परिवार की भूमिका पर पर्दा पड़ता है।
ढिल्लों ने किताब में किए गए कुछ दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हुई घटनाओं पर वास्तव में पछतावा था, तो इससे जुड़ी सच्चाई दशकों तक सामने क्यों नहीं आई?
उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर परिसर में सैन्य कार्रवाई और नवंबर 1984 में सिखों के खिलाफ हुई हिंसा को महज दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताकर जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें- 'झूठ का पुलिंदा है सोनिया गांधी की किताब', 1984 सिख दंगों पर DSGMC ने उठाए सवाल; कांग्रेस से माफी मांगने को कहा