विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; JE और AE सस्पेंड

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 02:47 PM (IST)

दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात ...और पढ़ें

HighLights

  1. चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत।

  2. सात लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव जारी।

  3. लापरवाही पर इंजीनियर निलंबित, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर मंत्री आशीष सूद और सीएम रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंची हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया, 'अभी तक दो बॉडी मिली हैं, और एक घायल व्यक्ति को बचाया गया है। यह बिल्डिंग ग्राउंड-प्लस-टू-स्टोरी थी। आगे की जांच से गिरने की सही वजह पता चलेगी। वहीं, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कंस्ट्रक्शन के लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

क्या बोलीं सीएम रेखा?

सीएम रेखा कहती हैं, 'मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि जिस तरह से लोग अक्सर अपने घर बनाते समय सेफ्टी और सिक्योरिटी के तरीकों को नजरअंदाज करते हैं, उससे उनकी अपनी जान को खतरा हो सकता है। कोई भी कंस्ट्रक्शन का काम सेफ्टी और सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए किया जाना चाहिए। इसके अलावा, कोई भी अधिकारी जो ऐसी लापरवाही को नजरअंदाज करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मरने वालों में एक ठेकेदार बताया जा रहा है, जिसका नाम सऊद था। अभी बिल्डिंग का मालिक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। 

हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल पर जो भी पहुंचा, वहां का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई।

स्थानीय मोहम्मद अल्ताफ ने बताया, "मेरा घर इस गली के ठीक बाहर है। एक नई 2-3 मंजिला बिल्डिंग बन रही थी। जब बिल्डिंग गिरी तो हमें तेज आवाज सुनाई दी। आसपास की दूसरी इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।"

NDRF भी मौके पर पहुंची

फायर विभाग को आज गुरुवार सुबह (9:50 बजे) ही चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.56.35

बिल्डिंग में चल रहा था निर्माण

जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत में पिछले 3-4 माह से निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के चलते गुरुवार सुबह अचानक हादसा हो गया।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.56.35 (1)

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीम

एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है। अंदर कोई फंसा हो सकता है। फिलहाल टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

jagran News (743)

घटनास्थल पर पहुंची टीम। ANI

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में पांच मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।