विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NSD में टकराव के बीच संस्कृति मंत्रालय का बड़ा फैसला, उपाध्यक्ष भरत गुप्त की सदस्यता समाप्त

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:53 AM (IST)

संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) सोसायटी से भरत गुप्त की सदस्यता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। 

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD)। फोटो: सोशल मीडिया

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD)। फोटो: सोशल मीडिया

HighLights

  1. संस्कृति मंत्रालय ने भरत गुप्त की एनएसडी सदस्यता वापस ली।

  2. यह निर्णय प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लिया गया।

  3. भरत गुप्त और एनएसडी निदेशक में टकराव था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कला नाट्य जगत में चर्चा का विषय बनी रही राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में कुर्सी और अधिकारों की लड़ाई पटाक्षेप की ओर है। आखिरकार संस्कृति मंत्रालय ने सोसायटी के उपाध्यक्ष भरत गुप्त की सदस्यता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है।

कई दिनों से भरत गुप्त तथा एनएसडी के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी में टकराव की स्थिति बनी थी। जानकारों के अनुसार कला नाट्य जगत के इस राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थान में यह असाधारण स्थिति थी।

बृहस्पतिवार को संस्कृति मंत्रालय के अकादमी प्रभाग के अवर सचिव एच. पालीन गंगटे के हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने प्रशासनिक आधार पर भरत गुप्त को एनएसडी सोसायटी का सदस्य नामित करने का फैसला तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है

संस्कृति मंत्रालय का बड़ा फैसला

संस्कृति मंत्रालय के अवर सचिव एच. पालीन गंगटे द्वारा जारी पत्र में उन्हें हटाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है और प्रशासनिक आधार बताकर नामांकन वापस लेने की बात कही गई है। भरत गुप्त को 13 जनवरी 2023 को सोसायटी का सदस्य बनाया गया था।

इसके पूर्व यह टकराव तब सामने आया था जब भरत गुप्त ने एनएसडी निदेशक की ओर से दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश को नौ नवंबर को मानने से इंकार कर दिया था।

उक्त आदेश में एनएसडी निदेशक ने चेयरमैन का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे भरत गुप्त के निजी सचिव डा. कन्हैया झा और एनएसडी सलाहकार प्रदीप कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई थीं। जिसपर भरत गुप्त ने दोनों कर्मचारियों का कार्यकाल पहले ही बढ़ाए जाने की बात कह आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें- NSD में नाटकों के जरिये दिखा मीडिया का बदलता स्वरूप और रियलिटी शो का सच

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से मिली कुछ निजात, AQI 221 पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।