बॉस बनकर 50 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित को पूरी राशि वापस मिली
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने 'बॉस इंपरसोनेशन' के जरिए 50 लाख रुपये की साइबर ...और पढ़ें
-1794347177188_m.webp)
बॉस बनकर 50 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
बॉस बनकर 50 लाख की साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार।
व्हाट्सएप पर एमडी का फर्जी प्रोफाइल बनाकर की धोखाधड़ी।
पीड़ित कंपनी को ठगी गई पूरी 50 लाख की राशि वापस।
राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आइएफएसओ) यूनिट ने ''बास इंपरसोनेशन'' (कंपनी के मालिक का फर्जी प्रोफाइल बनाकर) के जरिए 50 लाख की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में महाराष्ट्र से दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अदालत के आदेश के बाद पीड़ित कंपनी को ठगी गई पूरी 50 लाख की राशि वापस दिला दी गई। डीसीपी गौरव त्यागी के मुताबिक 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता एक कंपनी के फाइनेंस मैनेजर राजीव कुमार ने आइएफएसओ में शिकायत दर्ज कराकर बताया कि 16 अक्टूबर को ठग ने वाट्सएप पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की फोटो और नाम का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट बना उन्हें फोन किया।
जब करवा लिए 50 लाख ट्रांसफर..
एमडी के असली नंबर ब्लॉक कर दिया और अपने नंबर को एमडी सर नाम से सेव करवा दिया। आपात स्थिति और असली निर्देश होने का झांसा देकर ठग ने मैनेजर से कंपनी के बंधन बैंक खाते में 50 लाख ट्रांसफर करवा लिए।
21 अक्टूबर को ठग ने एक और कंपनी के नाम पर 48 लाख और भेजने की मांग की। हालांकि, मैनेजर ने इस बार एमडी से सीधे संपर्क कर वेरिफिकेशन किया, जिससे यह दूसरा ट्रांजक्शन रोक लिया गया। एसीपी प्रेम चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच करते हुए बैंक खाते और उसमें इस्तेमाल सिमकार्ड को ट्रेस कर लिया।
जांच में सामने आई ये बातें
जांच में पता चला कि बंधन बैंक का खाता ''रज्जब अली'' के नाम पर खोला गया था, जो सह आरोपित समीर शेख की सोफा बनाने की दुकान पर काम करता था। इसके बाद 30 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने ठाणे (महाराष्ट्र) में छापेमारी कर दोनों आरोपित अंकेश यादव और समीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से खाते की चेकबुक और बैंक-लिंक्ड सिम कार्ड बरामद किया गया है।
अंकेश यादव, जौनपुर का रहने वाला है इसने अन्य हैंडलर्स (सगीर और राघवेंद्र शर्मा) के कहने पर समीर शेख को खाता व्यवस्थित करने के लिए उकसाया था। इसके पास से चेकबुक बरामद हुई।
समीर शेख, फतेहपुर, यूपी का रहने वाला है। इसने अपने कारीगर रज्जब अली के नाम पर खाता खुलवाया, सिमकार्ड एक्टिवेट कर मैनेज किया और पूरा बैंक किट मुख्य ठगों को सौंपा।
यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर, अस्पतालों में श्वास रोगियों की भीड़ बढ़ी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।