दिल्ली में बढ़ सकता है आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सरकार गंभीरता से कर रही बढ़ोतरी पर विचार
दिल्ली सरकार 23 सितंबर से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम आयोजित कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
23 सितंबर से 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम होंगे आयोजित।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर गंभीरता से विचार।
कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह से भी जुड़े हैं।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में 23 सितंबर से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
‘आंगन का मिलन’ नाम से होने वाले इन कार्यक्रमों में करीब 25 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। अभी अांगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार 700 रुपये महीना मानदेय मिलता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है।
दिलाई गई पोषण की शपथ
कार्यक्रमों में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक, बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, अभिभावकों तथा समुदाय के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। इस दौरान लोगों को पोषण की शपथ भी दिलाई जाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सम्मान किट भी तैयार की गई है।
इन कार्यक्रमों को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह से भी जोड़ा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पोषण माह मना रहा है। इस वर्ष इसकी विषयवस्तु ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है।
यह भी पढ़ें- लद्दाख में गांवों के मुखियाओं की बल्ले-बल्ले, मानदेय में 233% से ज्यादा इजाफा; अब हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये
यह भी पढ़ें- द्वाराहाट में मानदेय व मनरेगा मुद्दों पर ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूटा, ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी
