BRICS Summit 2026: दिल्ली में दुनिया के दिग्गज, मौसम ने बढ़ाई टेंशन; पूरे दिन के लिए IMD का अलर्ट
दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार और रविवार को भी तेज हवा के साथ ...और पढ़ें
-1786188247756_v-1789181195383_m.webp)
दिल्ली में आज भी बारिश के आसार।
HighLights
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में बारिश की संभावना।
तेज हवा के साथ शनिवार और रविवार को भी वर्षा का अनुमान।
जलभराव से निपटने के लिए एजेंसियां पूरी तरह सतर्क।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आज शनिवार को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर तेज बारिश होती है तो एनडीएमसी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की चुनौती बढ़ जाएगी। क्योंकि दुनियाभर के दिग्गज दिल्ली में जुटे हैं।
एक दिन पहले राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ वर्षा हुई। इसे देखते हुए दोपहर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट भी जारी किया, जिसे बाद में बदलकर येलो कर दिया गया।
तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। वर्षा होने से दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव का भी खतरा है, जिसे देखते हुए एनडीएमसी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन दोपहर के समय तेज हवा के साथ कई स्थानों तेज वर्षा हुई।
IMD का अलर्ट
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान समय में मौसम की स्थिति क्षेत्र में नमी की उपलब्धता व वायु मंडलीय अस्थिरता से जुड़ी है। इससे गरज-चमक के साथ तेज सतही हवा चलने के साथ ही वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।
शुक्रवार को दिल्ली में औसत 1.5 मिलीमीटर और सबसे अधिक पूसा में 17.5 और रिज व आयानगर क्षेत्र में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।
अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस
वर्षा होने से बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस था और शुक्रवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
