दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 7 लोग मलबे में दबे और 3 को बचाया
Delhi Building Collapse: दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में सत्य निकेतन में एक इमारत ढह गई है। इस हादसे में ...और पढ़ें
-1788687826690_m.webp)
दिल्ली में एक बिल्डिंग ढह गई। जागरण
HighLights
दिल्ली के साउथ कैंपस में सत्य निकेतन में इमारत ढही।
हादसे में 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका।
पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते फिर से एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर को एक चार मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें 10 लोग मलबे में दब गए।
वहीं, बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य के दौरान तीन लोगों को बचा लिया। अभी सात और लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस मौके पर मौजूद हैं।
-1788687845953.webp)
फायर ब्रिगेड को 1:30 बजे मिली सूचना
जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत-बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि चार मंजिला इमारत में पीजी चल रहा था। यही इमारत रविवार को अचानक भराभरकर ढह गई। अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राहत-बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जुटे हुए हैं।

