विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दी सौगात, 15 लाख परिवारों को मिला मुफ्त LPG सिलिंडर, खातों में भेजे ₹142 करोड़

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:00 PM (IST)

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को दीवाली पर खास तोहफा दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फोटो-सीएम रेखा गुप्ता एक्स

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। फोटो-सीएम रेखा गुप्ता एक्स

HighLights

  1. 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को मुफ्त एलपीजी।

  2. सीएम रेखा गुप्ता ने ₹142 करोड़ DBT से हस्तांतरित किए।

  3. तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलिंडर हेतु 142 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की।

सीएम रेखा गुप्ता ने होली के बाद दीवाली पर भी अपने वादे को पूरा करते हुए दिल्लीवासियों को ये खास सौगात दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए बधाई दी।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इस खास उपहार पर दिल्ली की मेरी लाखों माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई। उन्होंने लिखा कि हम हमारी मातओं और बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

142 करोड़ रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि इसी भावना के तहत आज तालकटोरा स्टेडियम से राशन कार्ड धारक 15 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त LPG सिलिंडर के लिए सीधा उनके खाते में 142 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है।

सीएम गुप्ता ने लिखा कि इसका उद्देश्य घर का बजट संभालने वाली महिलाओं के चेहरे पर एक मुस्कान लाना और दीवाली पर उनकी खुशियों को दोगुना करना है।

यह भी पढ़ें- भाईदूज पर दिल्ली में नहीं होगी बसों की किल्लत, DTC का स्पेशल एक्शन प्लान, सुबह 7:30 बजे से मिलेंगी अतिरिक्त बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।