दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अब WhatsApp पर दर्ज करा सकेंगी शिकायत; DCW ने जारी किया नंबर
दिल्ली महिला आयोग ने महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु नया वाॅट्सएप नंबर 9217722609 जारी किया है। इससे महिलाएं ...और पढ़ें

महिला आयोग ने जारी किया वॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर। फोटो: एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अब दिल्ली महिला आयोग तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी।
वह वॉट्सएप के माध्यम से भी अपनी लिखित शिकायत सीधे आयोग तक पहुंचा सकेंगी। इसके लिए दिल्ली महिला आयोग ने नया वॉट्सएप नंबर 9217722609 जारी किया है।
वॉट्सएप पर भेज सकेंगी लिखित शिकायत
आयोग की ओर से शुरू की गई इस डिजिटल सुविधा का उद्देश्य महिलाओं के लिए शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाना है।
इसके तहत महिलाएं अपनी लिखित शिकायत वॉट्सएप नंबर 9217722609 पर भेज सकती हैं। इससे उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए एक अतिरिक्त माध्यम उपलब्ध होगा।
दिल्ली महिला आयोग ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी लिखित शिकायतों के पंजीकरण के लिए इस नंबर का उपयोग कर सकती हैं। आयोग का कहना है कि यह पहल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में की गई है।