विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ट्रांसजेंडर परिवारों को सालाना 10 लाख तक कैशलेस इलाज, CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट का बड़ा फैसला

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:32 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने आयुष्मान भारत योजना ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने ट्रांसजेंटरों के इलाज को लेकर बड़ा फैसला लिया। फोटो: आर्काइव

सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने ट्रांसजेंटरों के इलाज को लेकर बड़ा फैसला लिया। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर।

  2. आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी।

  3. लाभार्थी देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के पात्र लाभार्थियों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

इसके तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा।

केंद्र और दिल्ली सरकार देगी 5-5 लाख का कवर

इसमें केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख रुपये और दिल्ली सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। लाभार्थी देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में 27 चिकित्सा विशेषज्ञताओं के तहत 1,961 उपचार पैकेज और प्रक्रियाओं का कैशलेस लाभ उठा सकेंगे।

5,656 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मिलेगा लाभ

सरकार के अनुसार, दिल्ली में लगभग 5,656 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को इस योजना का संभावित लाभार्थी माना गया है। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी वैध ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को गंभीर बीमारियों के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से राहत दिलाना और स्वास्थ्य सेवाओं में समानता सुनिश्चित करना है। इस फैसले से समुदाय के लोगों को आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक इलाज मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 43.32 लाख वोटरों को राहत, नाम जुड़वाने का एक और मौका; ऑनलाइन भी भर सकेंगे एन्युमरेशन फॉर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।