IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को झटका, ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली HC से याचिका खारिज
Delhi High Court ने आईआरसीटीसी घोटाला (IRCTC Scam) मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के निर्णय को चुनौती देने के लिए दायर की गई थी।

लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो - जागरण
HighLights
दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव की चुनौती याचिका खारिज की।
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोप तय करने का मामला।
राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी याचिकाकर्ताओं में शामिल।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला (IRCTC Scam) मामले में आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को चुनौती देने वाली पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित अन्य की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
13 अक्टूबर 2025 को तय किए गए थे आरोप
ट्रायल कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को सभी के खिलाफ आरोप तय किए थे और कहा था कि प्रथम दृष्टया यह निष्कर्ष निकलता है कि लालू यादव को पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी और उन्होंने होटलों के हस्तांतरण को प्रभावित करने के लिए हस्तक्षेप किया।
टेंडर प्रक्रिया में किए गए थे महत्वपूर्ण बदलाव
ट्रायल कोर्ट ने यह भी कहा था कि टेंडर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे। ऐसी प्रबल संभावना है कि बिक्री के समय जमीन के टुकड़ों का मूल्य कम करके आंका गया और बाद में वे लालू यादव के हाथों में चले गए।
कोर्ट ने कहा कि लालू यादव के कार्यों से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें- आईआरसीटीसी घोटाला: लालू-तेजस्वी के खिलाफ मुकदमे पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, जारी रहेगा ट्रायल
खबर को अपडेट किया जा रहा है-