Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: उपचुनाव के नतीजे घोषित, BJP को 7, AAP को 3, कांग्रेस का भी खुला खाता; कौन कहां से जीता?
LIVE Vote Counting | Delhi MCD upchunav Result 2025 LIVE: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर, कांग्रेस ने एक सीट और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के खाते में एक सीट आई है। पहले भाजपा के कब्जे में रही मुंडका वार्ड पर आम आदमी पार्टी और संगम विहार वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
-1764737441624.webp)
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में शालीमार बाग सीट जीतने के बाद जश्न मनाने हुए भाजपा कार्यकर्ता। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi MCD By Election Result 2025 Live : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो चुके हैं। नतीजों से भाजपा और आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। कुल 12 सीटों में से भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 तो कांग्रेस एक और एक पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीत का दर्ज की है। 30 नवंबर को हुए उपचुनाव में 38.51 फीसदी मतदान हुआ था। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
आतिशी बोलीं- जनादेश चुराने की हर कोशिश कर रही भाजपा
नगर निगम चुनाव के नतीजों पर आप नेता आतिशी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अशोक विहार वार्ड में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़? वेबसाइट पर साफ लिखा था, आम आदमी पार्टी जीती। लेकिन अब अचानक “रिकाउंटिंग” के नाम पर नतीजे पलट दिए गए। भाजपा दिल्ली की जनता का जनादेश चुराने की हर कोशिश कर रही है।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: कपिल मिश्रा बोले- भाजपा की शानदार विजय
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने नगर निगम उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नतीजों से भ्रष्टाचारी और झूठे केजरीवाल गैंग का सूपड़ा साफ हो गया। चांदनी चौक और चांदनी महल जैसी सीटों पर भी आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई। छठ पूजा का अपमान करने वालों को ग्रेटर कैलाश की जनता ने धूल चटाई है।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: कौन कहां से जीता?
- द्वारका बी सीट से 9100 मतों से भाजपा प्रत्याशी मनीषा सहरावत जीतीं।
- शालीमार बाग से भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन 10,101 वोट से जीतीं।
- दिचाऊं सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी जीतीं।
- ग्रेटर कैलाश वार्ड 173 से भाजपा प्रत्याशी अंजुम मंडल ने जीत दर्ज की।
- चांदनी चौक में भाजपा ने 1182 वोट से जीत दर्ज की।
- मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी जीती।
- आप के बागी विधायक के प्रत्याशी चांदनी महल जीत पर जीत गए हैं।
- विनोद नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरला चौधरी 1769 वोट से जीतीं।
- ढिचाऊं कलां सीट पर भाजपा जीती।
- संगम विहार सीट पर कांग्रेस के सुरेश चौधरी जीते।
- दक्षिणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी जीती।
- नारायणा सीट से आप प्रत्याशी राजन अरोड़ा जीते।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: एमसीडी चुनाव में भाजपा और आप को झटका
दिल्ली नगर निगम के 12 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा और आप को झटका लगा है। दरअसल 12 में सात सीटों पर बीजेपी जीती, आप तीन तो कांग्रेस एक और एक पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले इन 12 सीटों में 9 पर भाजपा का कब्जा था।
Vinod Nagar byelection Result LIVE: विनोद नगर सीट पर भाजपा जीती
विनोद नगर सीट पर नौ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सरला चौधरी ने 1769 वोट से जीत दर्ज की है। सरला पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। भाजपा कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर जीत का जश्न मना रहे हैं।
Dwarka byelection Result LIVE: द्वारका-B सीट पर बीजेपी जीती
भाजपा ने द्वारका-B सीट पर 7307 वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा विनोद नगर, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, ढिचाऊं कलां, शालीमार बाग सीट पर पार्टी ने जीत का परचम फहराया है।
Greater Kailash byelection Result LIVE: ग्रेटर कैलाश में भाजपा जीती
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में ग्रेटर कैलाश वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने 4068 वोट से जीत दर्ज की है।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: 12 में से 8 वार्डों के नतीजे घोषित
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव में से 8 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें भाजपा 5 तो एक पर कांग्रेस और दो पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है।
Sangam Vihar byelection Result LIVE: संगम विहार में कांग्रेस जीती
संगम विहार वार्ड 163 पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले यह सीट भाजपा के पास थी।
Mundka byelection Result LIVE: मुंडका वार्ड से AAP जीती
आम आदमी पार्टी ने मुंडका वार्ड पर 1577 वोट से जीत दर्ज की है। मुंडका वार्ड पर 44.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा ने अब तक जो दो सीट हारी है वह भाजपा के कब्जे में थी। इसमें संगम विहार और मुंडका सीट है।
Shalimar Bagh byelection Result LIVE: शालीमार बाग से भाजपा जीती
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वार्ड शालीमार बाग-B में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी अनीता जैन ने 10101 वोटों से जीत का परचम फहराया है। आम आदमी पार्टी की उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बबीता राणा को 6742 वोट मिले।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: शालीमार बाग, विनोद नगर से BJP जीती, AAP और कांग्रेस का भी खुला खाता
बीजेपी ने शालीमार बाग और विनोद नगर वार्ज पर जीत दर्ज की है। साथ ही अन्य सीटों पर बढ़ी बढ़त बनाई है। वहीं, दक्षिणपुरी में आम आदमी पार्टी और संगम विहार में कांग्रेस पार्टी ने जीत के साथ खाता खोला है।
Chandni Chowk byelection Result LIVE: चांदनी चौक से BJP के सुमन गुप्ता 1182 वोट से जीते
चांदनी चौक वार्ड में भाजपा की जीत का खाता खुल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 वोट से जीत दर्ज की है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को शिकस्त दी है।
Vinod nagar up chunav Result LIVE: विनोद नगर सीट से बीजेपी आगे
चौथे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी सरला चौधरी 1850 वोट से आगे चल रही हैं।
Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: बीजेपी ने 8 सीटों पर बढ़त बनाई
एमसीडी के 12 वार्ड में से बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें शालीमार बाग, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, मुंडका, विनोद नगर, अशोक विहार और डिचाऊं कला शामिल हैं।
Shalimar Bagh byelection Result LIVE: शालीमार बाग में बीजेपी की बड़ी बढ़त
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गृह विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में नगर निगम उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन ने पहले दो राउंड में मजबूत बढ़त बना ली है। दो राउंड मत गणना के बाद अनीता जैन लगभग 3300 मत से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बबीता से आगे चल रही हैं।
Chandni Chowk up chunav Result LIVE: चांदनी चौक में भाजपा प्रत्याशी 1100 वोट से आगे
चांदनी चौक में दो राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 1100 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, चांदनी महल में ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक आगे और आप यहां तीसरे नंबर पर है।
Delhi MCD up chunav Result LIVE: वार्ड-163 में कांग्रेस प्रत्याशी 1275 वोटों से आगे
वार्ड- 163 यानी संगम विहार सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश चौधरी 1275 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Delhi MCD bypoll Result 2025 Live: वार्ड-164 में आम आदमी पार्टी आगे
वार्ड-164 में दो राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 1584 वोटो से आगे चल रहे हैं।
Delhi MCD ByElection 2025 Result Live: विनोद नगर वार्ड से भाजपा प्रत्यागी सरला चौधरी आगे
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। ईवीएम से मतों की गणना शुरू हो गई है। इससे पहले, बैलेट पेपर की मतगणना में पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर वार्ड से भाजपा प्रत्यागी सरला चौधरी ने बढ़त बना ली है। वहीं, दक्षिणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी पहले राउंड में आगे चल रही है।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: राउज एवेन्यू के सीएम श्री स्कूल में चल रही मतगणना
एमसीडी के 12 वार्ड के लिए वोटों की गिनती अभी 10 सेंटर्स पर चल रही है। यहां राउज एवेन्यू के सीएम श्री स्कूल में काउंटिंग सेंटर के अंदर की एक झलक सामने आई है।
VIDEO | The bypoll results of 12 wards of the Municipal Corporation of Delhi (MCD) will be declared after the counting of votes today. Visuals from inside the counting centre set up at CM Shri School, Rouse Avenue.#DelhiNews #MCDElectionResults
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2025
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/Pktr7jrtK1
Delhi MCD ByElection Result LIVE: बीजेपी और आप अहम फैसले के लिए तैयार
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए काउंटिंग हो रही है। नतीजों से बीजेपी और आप की वोटर ताकत का पता चलने की उम्मीद है।
Delhi MCD ByElection 2025 Result Live: पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के लिए सभी 12 वार्ड की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: मतगणना सेंटर पहुंचे सभी प्रत्याशी
पूर्वी दिल्ली में नगर निगम के उपचुनाव की मतगणना मंडावली के स्कूल में हो रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई है। सभी प्रत्याशी सेंटर में पहुंच गए हैं।
Delhi MCD up chunav 2025 Result Live: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी और बीजेपी विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती थीं, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई थी। मतगणना को लेकर लगभग 1,800 दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।
Delhi MCD up chunav Result LIVE: उपचुनाव के नतीजे बताएंगे दिल्ली के वोटरों का मूड
उपचुनाव के नतीजे दिल्ली में वोटरों के मूड को भी दिखाएंगे, क्योंकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की है।
Delhi MCD bypoll Result 2025 Live: दो वार्ड के नतीजों पर टिकी नजरें
सभी की नजरें खास तौर पर शालीमार बाग बी और द्वारका बी वार्ड के नतीजों पर टिकी होंगी। शालीमार बाग बी वार्ड तब खाली हुआ था जब बीजेपी की मौजूदा पार्षद रेखा गुप्ता फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।
Delhi MCD bypoll Result 2025 Live: कहां-कहां बनाए गए मतगणना केंद्र
कुल 12 वार्डों के लिए 10 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, इनमें प्रमुख रूप से मुंडका, शालीमार बाग‑बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका‑बी, ढीचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार‑ए, दक्षिण पुरी, विनोद नगर और ग्रेटर कैलाश वार्ड शामिल है।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: 38.51 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को हुए हुए मतदान में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा चांदनी महल वार्ड में 55.93 प्रतिशत और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
Delhi MCD ByElection Result LIVE: वोटों की गिनती के लिए बनाए गए हैं 10 मतगणना केंद्र
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए 10 मतगणना केंद्र निर्धारित किए हैं। दोपहर तक आने वाले नतीजों से साफ होगा कि किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जाएंगी।
Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: 51 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था।
