दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की मांग, देखें पूरी सूची
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने का प्रस्ताव दिया है। यह कदम 9 अक्टूबर रात ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन बंद करने का प्रस्ताव दिया।
संभावित प्रदर्शनों और भीड़ के व्यवहार के कारण।
9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर तक बंद।
स्वदेश कुमार, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर के 57 मेट्रो स्टेशनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त आयुक्त रजनीश गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाने का अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार को स्थिति सामान्य होने तक इन मेट्रो स्टेशन को बंद करने के लिए कहा है।
शनिवार को दिल्ली में हो सकता है भारी ट्रैफिक जाम
बता दें कि शनिवार को जंतर मंतर और नई दिल्ली क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में प्रदर्शन होगा। सीजेपी की तरफ से इसका आह्वान किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के नेतृत्व में आईएनडीआईए की तरफ से भी लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
पुलिस ने सुरक्षा के कड़े कर दिए हैं इंतजाम
गत जुलाई में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली जिला बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। पुलिस के इंतजामों के बाद भी यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे थे। उस समय भी कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा था। इस बार पुलिस ने पहले से एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। इसी वजह से शुक्रवार रात से ही ये स्टेशन बंद किए जा रहे हैं।
इसके तहत निम्न मेट्रो स्टेशन बंद होंगे...
- जनपथ
- पटेल चौक
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
- मंडी हाउस
- बाराखंबा रोड
- आई.टी.ओ.
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- आर.के. आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
- आई.एन.ए. (दोनों मेट्रो लाइन)
- हौज खास
- जोर बाग
- अर्जनगढ़
- सराय काले खान-निज़ामुद्दीन
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- कालिंदी कुंज
- जसोला
- जामिया मिलिया इस्लामिया
- ओखला विहार
- चावड़ी बाजार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- विधानसभा
- सिविल लाइंस
- कश्मीरी गेट
- इंदरलोक
- जी.टी.बी. नगर
- कन्हैया नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- आजादपुर
- आदर्श नगर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- शालीमार बाग
- सीलमपुर
- मौजपुर
- जाफराबाद
- वेलकम
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
- रिठाला
- रोहिणी ईस्ट
- रोहिणी वेस्ट
