विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सैदुलाजाब में कार शोरूम में लगी आग, डिलीवरी के लिए खड़ी 6 गाड़ियां खाक; दो महिलाओं समेत 19 को बचाया

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 07:22 PM (IST)

दिल्ली के एमजी रोड पर एक कार शोरूम में शुक्रवार शाम आग लग गई, जिससे 6-7 नई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

HighLights

  1. दिल्ली के एमजी रोड कार शोरूम में लगी आग।

  2. आग में 6-7 नई गाड़ियां जलकर हुईं खाक।

  3. दमकल की 13 गाड़ियां बचाव कार्य में जुटीं, जनहानि नहीं।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र स्थित साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास शुक्रवार दोपहर बाद किया कार शोरूम में भीषण आग लग गई। शोरूम से ऊंची आग की लपटें देख एमबी रोड पर ट्रैफिक थम गया।

सैदुलाजाब के नजदीक इस हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड के 13 वाहन भेजे गए। पुलिस के मुताबिक लगभग 15 लोगों को इमारत की छत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं चार लोगों को शोरूम के पिछले हिस्से से बचाया गया।

धुआं अंदर जाने के कारण दो महिलाओं को मामूली चोटें आयी, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल पर पांच दमकल गाड़ियां और छह एम्बुलेंस पहुंचीं। साथ ही महरौली थाने का पूरा स्टाफ भी बचाव कार्य में जुट गया।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

फायर ब्रिगेड के मुताबिक शाम को लगभग पौने चार बजे कार शो-रूम में आग लगने की सूचना मिली। नजदीकी फायर स्टेशन गीतांजलि से फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। तब तक आग शोरूम में फैल चुकी थी। सीट कवर व अन्य आग पकड़ने वाले सामान होने के चलते लपटें विकराल रूप लेती जा रही थीं।

जरूरत को देखते हुए अन्य केंद्रों से भी फायर टेंडर भेजे गए। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक आग बुझा दी गई है। दमकलकर्मी व पुलिसकर्मी अभी भी मौके पर मौजूद हैं।

स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आग की चपेट में कुल छङ वाहन आए हैं।

यह भी पढ़ें- राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चार बोगियां जलीं; शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।