Delhi-NCR को बड़ी राहत: हवा में सुधार के बाद ग्रैप-3 से राहत, क्या-क्या पाबंदियां हटेंगी?
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। इससे लोगों को प्रदूषण ...और पढ़ें

दिल्ली में आज सुबह की तस्वीर जिसमें इंडिया गेट के पास कुछ लोग जॉगिंग करते देखे जा सकते हैं। एएनआई
HighLights
दिल्ली-एनसीआर से GRAP-3 की पाबंदियां हटाई गईं।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के बाद लिया गया निर्णय।
GRAP-1 और GRAP-2 के प्रतिबंध अभी भी लागू।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से कुछ राहत मिलते ही सीएक्यूएम ने क्षेत्र से GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ग्रैप उप-समिति ने आज दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट के साथ इसके 204 पर पहुंचने के बाद, ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियों को वापस लेने का निर्णय लिया है।
हालांकि, 30.10.2026 के आदेश के अनुसार ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के तहत सभी कार्रवाई और प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे।
ग्रेप तीन के तहत इन कामों पर लगी थी रोक
- ग्रेप के तीसरे चरण के प्रतिबंधों में गैर-जरूरी निर्माण, विध्वंस कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन गतिविधियों पर रोक शामिल है।
- दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बीएस तीन पेट्रोल संचालित और बीएस चार डीजल संचालित चार पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लागू किया गया था।
- इसमें दिल्ली में डीजल से संचालित पुराने मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है।
- जबकि पांचवी कक्षा तक के विद्यालयों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी।
- दिल्ली एवं एनसीआर में कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं।
-1794916554073.webp)