विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर, राजधानी में लगेंगे 540 ईवी चार्जर, पूरी टेंशन खत्म

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:12 AM (IST)

दिल्ली में पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 180 स्थानों पर 540 पब्लिक ईवी चार्जर लगाए जाएंगे, जिस पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  

राजधानी दिल्ली में लगेंगे 540 ईवी चार्जर ( एआई जेनरेटेड इमेज)

राजधानी दिल्ली में लगेंगे 540 ईवी चार्जर ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली में 180 स्थानों पर 540 नए ईवी चार्जर लगेंगे।

  2. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 62 करोड़ रुपये होंगे खर्च।

  3. वायु प्रदूषण घटाने और ईवी अपनाने को मिलेगा बढ़ावा।

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत 180 स्थानों पर 540 पब्लिक ईवी चार्जर लगाए जाएंगे।

इस परियोजना पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए नोडल एजेंसी दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) ने आपरेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तीन तरह के चार्जर लगेंगे

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक ही जगह पर दो पहिया वाहनों से लेकर कार और व्यवसायिक वाहन तक चार्ज हो सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक चयनित स्थान पर तीन तरह के चार्जर लगेंगे।

दो पहिया और तीन पहिया के लिए 12 किलोवाट का, एन1 मालवाहक, चार पहिया वाहनों के लिए 60 किलोवाट का चार्जर लगेगा। साथ ही 120 किलोवाट फास्ट चार्जर की भी सुविधा होगी।

पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली में 90 और दक्षिणी, नई दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में 90 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। दिल्ली ईवी नीति 2026 के अंतर्गत 1 जनवरी, 2027 से सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक एन1 मालवाहक का नया पंजीगरण होगा।

दो पहिया का किया जाएगा पंजीकरण

वहीं, 1 अप्रैल 2028 से सिर्फ इलेक्ट्रिक दो पहिया का पंजीकरण किया जाएगा। इससे पब्लिक चार्जिंग की मांग तेजी से बढ़ेगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिसंबर 2029 तक दिल्ली में 32,062 चार्जिंग पाइंट स्थापित करने का लक्ष्य दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण में वाहनों से होने वाला उत्सर्जन का बड़ा योगदान है। इलेक्ट्रिक वाहनों से इसमें सुधार होने की उम्मीद है। लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें इसके लिए चार्जिंग की समस्या दूर करनी होगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा में जल्द दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से चलाई जाएंगी; चार्जिंग डिपो की तैयारी तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।