विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार; शनिवार के लिए IMD का यलो अलर्ट

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:45 AM (IST)

दिल्ली में शनिवार से तीन दिनों तक वर्षा का पूर्वानुमान है, जिसके लिए शनिवार को हल्की से मध्यम स्तर की ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली में शनिवार से तीन दिन वर्षा का पूर्वानुमान।

  2. शनिवार के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का येलो अलर्ट।

  3. 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। यह बदलाव तीन दिन के लिए रहेगा। इन तीन दिनों में फिर से वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

शनिवार के लिए हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी आंशिक गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार, रविवार और सोमवार तीनों ही दिन सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। शनिवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने, बिजली चमकने व हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव

रविवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। वहीं सोमवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है। बताया जाता है कि मौसम में इस बदलाव की वजह उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व आसपास के निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना होना है।

दूसरी ओर शुक्रवार को भी तेज धूप में उमस भरी गर्मी का मौसम बना रहा। हालांकि सुबह के समय थोड़ी राहत रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 33.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 84 से 57 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें- बरेली में 27 सितंबर तक रेड अलर्ट! 80 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- Weather Alert: बांदा में 80 मिमी रिकार्ड बारिश, बढ़ने लगा केन व यमुना का जलस्तर, स्कूलों में छुट्टी के आदेश