विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में कड़क रही बिजली, झमाझम बारिश और काले बादलों ने मौसम किया सुहाना

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:39 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 10:37 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी से जारी मूसलाधार बारिश ने मौसम सुहावना किया और उमस से राहत दी। हालांकि, शनिवार सुबह जलभराव ...और पढ़ें

शनिवार की सुबह राजधानी और आसपास के शहरों के निवासियों को जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। यह तस्वीर नोएडा की है। सौरभ राय

शनिवार की सुबह राजधानी और आसपास के शहरों के निवासियों को जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। यह तस्वीर नोएडा की है। सौरभ राय

HighLights

  1. जन्माष्टमी से दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश।

  2. बारिश से मौसम सुहावना, उमस से राहत, तापमान में गिरावट।

  3. जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को हुई परेशानी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी के दिन शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह भी बदस्तूर जारी रहा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहाँ मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, शनिवार की सुबह राजधानी और आसपास के शहरों के निवासियों को जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।

बारिश का सिलसिला जारी रहा

शनिवार तड़के से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग और स्कूली बच्चे बारिश में सराबोर नजर आए। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में भी सुधार देखा जा रहा है।

rewari-rain-image

रेवाड़ी में दिन की शुरुआत ही बारिश की बूंदों के साथ हुई है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून की सक्रियता और स्थानीय दबाव के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

फरीदाबाद में भी हो रही झमाझम बारिश

इस बीच फरीदाबाद में बीते 24 घंटे में जिले के सभी निगरानी केंद्रों पर वर्षा दर्ज की गई। इसके अंतर्गत तिगांव में 39 मिमी, धौज में 19 मिमी, दयालपुर में 14 मिमी, बडखल में 14 मिमी, गौंची में 14 मिमी, फरीदाबाद में 9 मिमी, बल्लभगढ़ में 8 मिमी एवं मोहना में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश ने बिगाड़ी BRICS Summit की तैयारियां! लुटियंस से लेकर यमुनापार तक जलभराव; एजेंसियां परेशान

यह भी पढ़ें- BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 22 जगहों पर डायवर्जन; देखें रूट