चौथे दिन भी DTC बसें ठप, मेट्रो में उमड़ी भारी भीड़; DUSU चुनाव से बढ़ी हलचल
DTC Bus Strike 4th day: डीटीसी चालकों की हड़ताल के चौथे दिन दिल्ली मेट्रो में भारी भीड़ देखी गई, जिससे ...और पढ़ें
HighLights
डीटीसी बस हड़ताल के कारण दिल्ली मेट्रो में भारी भीड़।
डीयू छात्र संघ चुनाव ने मेट्रो यात्रियों की संख्या बढ़ाई।
ई-रिक्शा चालकों की कमाई में भी कई गुना वृद्धि हुई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में डीटीसी चालकों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। जिसका सीधा असर मेट्रो रेल में देखने का मिल रहा है। ऐसे में कामकाजी लोग, पर्यटक और खरीदार मेट्रो यात्रा का रुख कर रहे हैं।
इसके चलते आम दिनों के मुकाबले मेट्रो ट्रेन खचाखच भरी है। यह नजारा केंद्रीय सचिवालय से दिल्ली विश्वविद्यालय जाने वाली मेट्रो वाली लाइन का है। डीयू में आज छात्र संघ का भी चुनाव है तो उसका सभी असर देखने को मिल रहा है।

क्या बोले यात्री?
यात्रियों का कहना है कि अब मेट्रो ट्रेन की सुविधा हर क्षेत्र तक पहुंच गई है। इसलिए उन्हें बस हड़ताल से उतनी अधिक परेशानी नहीं हो रही है। जैसा पहले के मामलों में होता था।
लोग ई-रिक्शा से नजदीकी मेट्रो स्टेशन पहुंचकर उससे सफर तय कर रहे हैं। इस पूरे मामले में ई-रिक्शा चालकों के भी कमाई कई गुना तक बढ़ गई है।

