भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैली दहशत
मंगलवार देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 4.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देर रात भूकंप के झटके।
भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर स्केल, अधिकेंद्र चमोली, उत्तराखंड।
लोग डरकर घरों से बाहर निकले, कोई नुकसान की खबर नहीं।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सहित एनसीआर में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके दिल्ली के आसपास के इलाकों के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का अधिकेंद्र उत्तराखंड में चमोली था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 थी और इसकी गहराई जमीन से 13 किमी नीचे थी। भूकंप का समय रात 10.23 बजे रहा।
जब अधिकतर लोग सोने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक धरती हिलने लगी। शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली और एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए। इंटरनेट मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
