दिल्ली के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा की अचानक मौत, चलते-चलते फर्श पर गिर पड़ी; CCTV में कैद हुई घटना
पूर्वी दिल्ली के माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत हो ...और पढ़ें
HighLights
9 वर्षीय छात्रा की लवली पब्लिक स्कूल में मौत।
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
डिजिटल डेस्क, पूर्वी दिल्ली। माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची अचानक ही धीरे-धीरे झुकने लगी और जमीन पर गिर गई। बच्ची की अचानक हुई इस मौत से स्कूल प्रबंधन सकते में आ गया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज सुबह लगभग 09:52 बजे पीसीआर को एक कॉल मिला जिसमें बताया गया कि माया विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा को निरमन विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में कक्षा के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें छात्रा अचानक गिरती हुई दिख रही है। घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे जांच चल रही है। माता-पिता और संबंधित स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।