हमलों के चलते दिल्ली से साउदी अरब के 3 शहरों की उड़ानें सस्पेंड, एअर इंडिया ने 30 नवंबर तक लगाई रोक
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक निलंबित कर दी हैं।

एअर इंडिया ने साउदी अरब के तीन शहरों के लिए उड़ानें कैंसिल कीं। फोटो: आर्काइव
HighLights
एयर इंडिया ने सऊदी अरब के तीन शहरों की उड़ानें निलंबित कीं।
जेद्दा, दम्माम, रियाद के लिए उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक रद।
क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव के कारण यह निर्णय लिया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं। जेद्दा, दम्माम और रियाद आने-जाने वाली उड़ानों पर 30 नवंबर 2026 तक रोक रहेगी।
क्षेत्रीय तनाव से हवाई सेवाएं प्रभावित
क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों की आशंका के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सऊदी अरब में अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने और ड्रोन हमलों को इंटरसेप्ट किए जाने की खबरों के बीच एअरलाइंस ने उड़ानों के संचालन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
तीन शहरों के लिए उड़ानें निलंबित
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक निलंबित रखने का फैसला किया है। एअरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यात्रा से पहले अपडेट देखने की सलाह
उड़ानें निलंबित होने से इन शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति और आगे के अपडेट के लिए एअरलाइन की सूचना पर नजर रखने की जरूरत है।