दिल्ली के विश्वास नगर में बड़ा अग्निकांड: घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल
दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को शक है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी।

दिल्ली: विश्वास नगर में घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
यह घटना विश्वास नगर की गली नंबर 11 में हुई
अधिकारियों ने कहा आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को शक है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी।
यह घटना विश्वास नगर की गली नंबर 11 में हुई। सूचना मिलने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, जिसमें एक पानी का टैंकर, एक पानी का बैरल और एक 'क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल' (त्वरित कार्रवाई वाहन) को मौके पर भेजा गया।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने मौतों की पुष्टि की और बताया कि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। विश्वास नगर की गली नंबर 11 में मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगी थी। घटना स्थल पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया; उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
उन्होंने आगे बताया कि आशंका है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, "प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से लगी; पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।