Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में फायरिंग से दहशत, आपसी रंजिश में दो गुटों की भिड़ंत में युवक घायल; आरोपी फरार

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 11:07 AM (IST)

    दिल्ली के गोविन्दपुरी इलाके में पुरानी दुश्मनी के कारण दो गुटों में गोलीबारी हो गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    Hero Image

    गोलियों की गूंज से दहली दिल्ली।

    जागरण संवाददाता, दिल्ली। दक्षिण पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में बीती रात गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मौके पर कई राउंड गोलियां चली हैं और एक गोली राजकुमार नामक युवक को लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाला और आसिफ नामक आरोपी 20- 25 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में राजकुमार को गोली मारी है। पुलिस अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए थे। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह तक आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर थे।