विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

CJP नेता अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया। दिल्ली पुलिस ने कुछ देर पहले ही दीपके को दिल्ली ...और पढ़ें

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके।

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके।

HighLights

  1. अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

  2. हिरासत के दौरान दीपके की दादी का निधन हुआ।

  3. पुलिस ने दीपके को गुरुग्राम, अन्य को अलग ले गई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi: राजधानी दिल्ली पहुंचते ही सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी बीच दीपके के लिए उनके परिवार से एक बुरी खबर आ गई है। अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके ने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी, हिंगोली में ही अंतिम सांस ली है। वहीं, इस समय दीपके का परिवार दुख की घड़ी से गुजर है लेकिन दीपके दिल्ली में पुलिस की हिरासत में हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट से किया डिटेन

वहीं, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दीपके वापस मुंबई लौटेंगे? फिलहाल दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को आईजीआई एयरपोर्ट से विमान के अंदर से डिटेन करने के बाद गुरुग्राम ले गई है। हालांकि, सौरभ दास और आशुतोष रांका को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया है। ताकि दिल्ली में कहीं पर भीड़ इकट्ठी ना हो सके।

एक ही विमान से पहुंचे थे तीनों नेता

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीनों बड़े नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे थे। आईजीआई एयरपोर्ट पर पहले से तैनात दिल्ली पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत लिया था।

यह भी पढ़ें- दीपके, सौरभ और आशुतोष डिटेन, जंतर-मंतर पर सन्नाटा... संसद मार्ग से कनॉट प्लेस तक कैसा है हाल?

यह भी पढ़ें- सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस