Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमसीडी उपचुनाव: 12 सीटों पर 53 नामांकन वैध घोषित और 80 हो गए रद, 12 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 08:06 PM (IST)

    एमसीडी उपचुनाव की 12 सीटों के लिए 53 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं, जबकि 80 रद्द हो गए हैं। अब इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जिसमें आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। नामांकन रद्द होने के पीछे कागजात की कमी जैसे कई कारण बताए जा रहे हैं।

    Hero Image

    दिल्ली नगर निगम

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 सीटों पर उप चुनाव में नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग को 133 नामांकन मिले थे। इसमें 59 नामांकन पत्र पुरुष प्रत्याशियों से मिले थे जबकि 74 नामांकन महिला प्रत्याशियों से मिले थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छंटनी प्रक्रिया में 80 नामांकन पत्रों को विभिन्न कारणों से रद कर दिया है। रद किए गए नामांकन पत्रों में ज्यादा वह पत्र थे जो कि डमी प्रत्याशी या फिर एक ही प्रत्याशी द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र जमा कराए गए थे।

    आयोग को 53 नामांकन पत्र वैध मिले हैं। ऐसे में 15 तारीख तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया है। सभी सीटों पर भाजपा, आप और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में है। कुछ सीटों पर निर्दलीयों ने भी पर्चा भरा है।

    सर्वाधिक प्रत्याशी नारायाणा सीट पर हैं। यहां पर आठ प्रत्याशी मैदान में रहेंगे जबकि विनोद नगर सीट पर छह, शालीमार बाग, चांदनी चौक सीट पर पांच-पांच प्रत्याशी हैं। इसके अलावा मुंडका,अशोक विहार, चांदनी महल, ढिचाऊं कलां, संगम विहार ए सीट पर चार-चार प्रत्याशी रहेंगे।

    ग्रेटर कैलाश, दक्षिणपुरी, द्वारका बी सीट पर तीन ही प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दलों के हैं। उल्लेखनीय है कि 30 नंवबर को इसके लिए मतदान होगा। जबकि तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।

    यह भी पढ़ें- मिड-डे मील में गड़बड़ी मिलने से एक्शन में दिल्ली नगर निगम, NGO से मांगा जवाब