MCD By-Election: भाजपा को एमसीडी उपचुनाव परिणाम में बिहार जैसी 'सुनामी' की उम्मीद, 30 नवंबर को होगी वोटिंग
भाजपा को एमसीडी उपचुनाव के परिणाम में बिहार जैसी 'सुनामी' की उम्मीद है। पार्टी मानती है कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एमसीडी उपचुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को होनी है, और सभी पार्टियां अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
-1763141033248.webp)
एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव में भाजपा को सुनामी की उम्मीद।
नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। बिहार और दिल्ली के राजनीतिक समीकरण व माहौल अलग-अलग है, पर बिहार चुनाव के परिणाम ने भाजपा को एमसीडी उप चुनाव में सुनामी जैसे जनादेश की उम्मीद बढ़ा दी है। उत्साहित पार्टी के नेता जोर देकर कहते हैं कि बिहार जैसे परिणाम यहां भी आएंगे, जिसमें एमसीडी की सभी सीटें पार्टी के खाते में आएगी।
वैसे भी, उपचुनाव वाली 12 सीटों में से भाजपा के पास पूर्व में नौ सीटें तथा केवल तीन सीटें आप के पास थी। उपचुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि पहले, दिल्ली में प्रचंड बहुमत से रेखा गुप्ता की सरकार बनने तथा अब बिहार से सुनामी जैसे चुनावी परिणाम ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ा दिया है।
महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बिहार से आए इस जनादेश का प्रभाव विभिन्न राज्यों में होने वाले विस चुनाव के साथ ही एमसीडी के आगामी उपचुनावों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा दिल्ली में होने वाले सभी उपचुनावों में शानदार विजय हासिल करेगी।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इन 12 में से चार सीटों संगम विहार, दक्षिण पुरी, अशोक विहार व विनोद नगर समेत कुछ अन्य सीटों पर बिहार मूल के मतदाता प्रभावी भूमिका में है, जिनके बीच बिहार का चुनाव परिणाम भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल देगा। उक्त उप चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल अंर्तकलह से भी जूझ रही है। भाजपा के एक रणनीतिकार ने कहा कि, पार्टी उत्साही माहौल के बीच भी पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ेगी।
नेमिष हेमंत, 14 नवंबर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।