Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्लीवाले ध्यान दें! रोज एक घंटा बंद रहेगी MCD की वेबसाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में होगी परेशानी

दिल्ली नगर निगम (MCD) की जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र वेबसाइट प्रतिदिन रात 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान वेबसाइट पर लॉगिन नहीं किया जा सकेगा। वेबसाइट पर पुराने डेटा को नए पोर्टल पर समाहित किया जा रहा है। यह कार्य अगली सूचना तक जारी रहेगा। वर्ष 2012 में दिल्ली नगर निगम के तीन हिस्से किए गए थे।

By Nihal Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:57 AM (IST)
Hero Image
डाटा को सुधारने का काम कर रहा निगम।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी की जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की वेबसाइट (https://mcdonline.nic.in/rbd/web/citizen/info) प्रतिदिन एक घंटा बंद रहेगी। निगम के अनुसार 2022 में हुए निगम के एकीकरण के बाद पूर्वकालिक तीनों निगमों के डाटा को एक ही पोर्टल पर समाहित किया जा रहा है।

वेबसाइट पर अभी भी नहीं आता था पुराना डाटा

इसके लिए वेबसाइट को अगली सूचना तक रात 11 से 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान वेबसाइट पर लॉगिन नहीं हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट पर अभी भी पुराना डाटा नहीं आता था। इससे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए लोग परेशान होते थे।

इसे देखते हुए वेबसाइट पर पूरा डाटा रहे और नागरिकों को परेशानी न हो इसके लिए वेबसाइट पर डाटा सही किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में दिल्ली नगर निगम के तीन हिस्से किए गए थे। इसमें उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी निगम बनाया गया था।

अलग-अलग सर्वर और वेबसाइट पर था डाटा

वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने फिर इसे दिल्ली नगर निगम का रूप दे दिया। तीन हिस्से करने के दौरान तीनों निगमों ने अलग-अलग अपनी वेबसाइट बना ली थी। इसके बाद से 2012 से लेकर 2022 तक का डाटा अलग-अलग सर्वर और वेबसाइट पर था। इसकी वजह से लोगों के रिकॉर्ड इस पर दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसकी वजह से लगातार निगम डाटा को सुधारने का कार्य कर रहा है।

निगम ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को करीब तीन वर्ष पहले ही पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया था। चाहे नए जन्म और मृत्यु पंजीकरण हो या इनमें किसी भी प्रकार का संशोधन हो यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

बीते वर्ष 2.71 लाख के करीब जन्म पंजीकरण हुए थे जबकि 97,244 मृत्यु पंजीकरण अकेले एमसीडी इलाके में हुए थे। दिल्ली में प्रमुख तौर पर तीन स्थानीय निकाय है। इसमें एमसीडी सबसे बड़ा निकाय है। एमसीडी के बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और फिर दिल्ली कैंट बोर्ड है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें