Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro: येलो लाइन पर सफर करने वाले ध्यान दें! देरी से चल रही मेट्रो, स्कूल-ऑफिस जाने वाले हो रहे परेशान

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन देरी से चल रही है। इससे सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। येलो लाइन पर हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। इसके अलावा अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। डीएमआरसी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 07 Oct 2024 10:37 AM (IST)
Hero Image
येलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो रहा है। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के सबसे कॉरिडोर येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर सोमवार सुबह एक घंटे से मेट्रो का परिचालन प्रभावित है। इस वजह से व्यस्त समय में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अभी तक परिचालन प्रभावित होने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन राहत की बात है कि हैदरपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच येलो लाइन के छोटे से हिस्से पर ही परिचालन प्रभावित है।

येलो लाइन की मेट्रो में सबसे अधिक सफर करते हैं यात्री

येलो लाइन के बाकी हिस्से पर परिचालन सामान्य है। डीएमआरसी ने सुबह 8:50 बजे एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी सूचना दी है और कहा है कि हैदरपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो परिचालन प्रभावित है। येलो लाइन की मेट्रो में सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं। इस वजह से येलो लाइन की मेट्रो में प्रतिदिन पैसेंजर जर्नी करीब 18-20 लाख होती है।

इस वजह से येलो लाइन की मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। सुबह में समयपुर बादली और जहांगीरपुरी से भी नौकरी पेशेवर बहुत लोग मेट्रो से गुरुग्राम जाते हैं। उन्हें सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में भी परिचालन प्रभावित होने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

Normal service on all other lines.

येलो लाइन पर कल भी परिचालन रहा प्रभावित

इससे पहले, कल रविवार को भी सुबह येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी गुरुग्राम) पर मेट्रो परिचालन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। सुबह करीब पौने सात बजे के बाद इस कॉरिडोर पर मेट्रो सामान्य हुई। इस दौरान 10 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिली। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की मरम्मत के चलते ऐसा सेवाएं प्रभावित रही।

ये भी पढ़ें-

Delhi Metro में केबल चोरी होने से सिग्नल सिस्टम हुआ खराब; इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन रहा दिन भर प्रभावित

दिल्ली मेट्रो में युवती ने 'स्त्री-2' के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

दो मेट्रो स्टेशन रहे बंद

विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच सुबह 6:40 बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहा। विधानसभा और सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन बंद रहे। विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लिए पहली मेट्रो सुबह 6:45 बजे उपलब्ध हुई।

वहीं, कश्मीरी गेट से समयपुर बादली के लिए पहली मेट्रो सुबह 6:52 बजे उपलब्ध हुई। समयपुर बादली से विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के बीच परिचालन सामान्य रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें