Move to Jagran APP

Delhi Pollution: 'खराब' हुई दिल्ली की आबोहवा, कई इलाकों में छाई धुंध; AQI 273 पर पहुंचा

दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब हो रही है। शनिवार सुबह राजधानी पर धुंध की हल्की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सुबह सात बजे दिल्ली का एक्यूआई 273 दर्ज किया गया जिसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। वहीं आनंद विहार क्षेत्र का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी के तहत 334 तक गिर गया। वहीं कई इलाकों में यह खराब श्रेणी में पहुंच गया।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 19 Oct 2024 08:07 AM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब हो रही है।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।