Move to Jagran APP

Delhi Water Crisis: यमुना में बढ़ा अमोनिया, तीन जल शोधन संयंत्र से जल आपूर्ति बाधित

दिल्ली में यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से वजीराबाद भागीरथी और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्रों से जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे जानबूझकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश से औद्योगिक इकाइयों का गंदा पानी यमुना में छोड़ रहे हैं जिससे दिल्लीवासियों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 23 Oct 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में पानी शोधन संयंत्र से जल आपूर्ति होगी प्रभावित।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली में वजीराबाद, भागीरथी और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से जल आपूर्ति प्रभावित (Water Supply Affect) हुई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने वजीराबाद बैराज (Wazirabad Barrage) का निरीक्षण करने के बाद बताया कि तीनों संयंत्रों से लगभग 40 प्रतिशत कम जल आपूर्ति हो रही है। इसके लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने दिल्ली में यमुना व वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा दिल्लीवालों से नफरत करती है। यहां के लोगों को साफ हवा व पानी नहीं मिले इसके लिए वह हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार को हथियार के रूप में उपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार उनकी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

आतिशी ने वजराबाद जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण।

नदी में गिराया जा रहा गंदा पानी

उन्होंने आरोप लगाया, दीवाली व छठ पूजा के समय जानबूझकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश से औद्योगिक इकाइयों का अनुपचारित गंदा पानी नदी (Delhi Yamuna Pollution) में गिराया जा रहा है। वजीराबाद व कालिंदी कुंज में इन दोनों राज्यों से गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे कालिंदी कुंज बैराज में झाग बन रहा है और वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है।

हरियाणा भी भेज रहा नाले का पानी

हरियाणा ड्रेन डीडी2 व डीडी8 के माध्यम से दिल्ली में औद्योगिक इकाइयों का अनुपचारित गंदा पानी भेज रहा है, इससे मंगलवार शाम तक अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम (पार्ट प्रति मिलियन) तक पहुंच गया। इसे डब्ल्यूटीपी में शोधित नहीं किया जा सकता है। सफाई के लिए ऊपरी गंगा नहर को अक्टूबर में तीन सप्ताह तक बंद कर दिया जाता है।

इस कारण तीन WTP हुए प्रभावित

इस कारण सोनिया विहार और भागीरथी डब्ल्यूटीपी (Water Treatment Plant) में भी इन दिनों यमुना का पानी जाता है, जिससे वजीराबाद के साथ ही इन दोनों डब्ल्यूटीपी से भी जल आपूर्ति बाधित हुई है। पिछले 24 घंटे में इनसे 40 प्रतिशत कम शोधित जल मिला है। हरियाणा सरकार को यह मालूम था कि यमुना में प्रदूषण से तीन डब्ल्यूटीपी प्रभावित होंगे।

पंजाब में घटे, यूपी हरियाणा में बढ़े पराली जलाने के मामले

उन्होंने कहा, पंजाब ने वर्ष 2021 से 2023 तक पराली जलाने की घटनाओं को 50 प्रतिशत तक और पिछले एक वर्ष में 25 प्रतिशत कम किया है। वहीं, हरियाणा में 23 प्रतिशत व उत्तर प्रदेश में 70 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा दिल्लीवालों से नफरत करती है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: अक्षरधाम मंदिर के पास बना है अवैध पिकअप प्वाइंट, बस चालकों के आगे बेबस पुलिस

भाजपा कितनी भी गंदी राजनीति करे आप सरकार अरविंद केजरीवाल के मार्ग निर्देशन में दिल्लीवासियों के हित में समाधान निकालेगी। भाजपा कालिंदी कुंज में जहरीला पानी भेज रही है और दिल्ली सरकार उसे साफ कर रही है। हरियाणा में वह पराली जला रही है और दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।