Move to Jagran APP

शाहदरा में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक, आठ महीने में 858 को किया गया पक्का

Delhi News शाहदरा उत्तरी जोन में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत निगम उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सफाई कर्मचारियों की पक्की नौकरी मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को नौकरी स्वास्थ्य कार्ड बीमा आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। कर्मचारियों से उनकी शिकायतें भी सुनी गईं।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 23 Oct 2024 12:58 PM (IST)
Hero Image
Delhi Latest News: सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने की बैठक। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा उत्तरी जोन में सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने सफाई कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर बैठक की। इसमें निगम उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री समेत कई अधिकारी व निगम के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

चेयरमैन ने निगम के अधिकारियों से पूछा कि इस वर्ष कितने सफाई कर्मचारियों को पक्का किया गया है। जिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है, उनके परिवार के किस सदस्य को नौकरी दी गई है।

कर्मचारियों से सुनी गई शिकायतें

उनका स्वास्थ्य कार्ड, बिमा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कर्मचारियों से उनकी शिकायतें भी सुनी गई। बैठक में निगम उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री ने कहा कि जोन में आए हुए उन्हें आठ माह हुए हैं। इन आठ में वर्ष 1996-98 व 1998-2000 के 858 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया गया है।

सड़क पर झाडू लगाती महिला सफाई कर्मचारी। फाइल फोटो

एक भी फाइल उनके पास रूकी हुई नहीं है। कर्मचारियों के आरोपों को जवाब देते हुए उन्होंने उनसे चेयरमैन के सामने पूछ लिया वह अपनी शिकायतें लेकर कितनी बार उनके पास आए हैं। कोई कर्मचारी अपनी शिकायत लेकर उनके पास गया ही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह 24 घंटे निगम के कर्मचारियों व आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं, कभी भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

'कर्मचारी अपने कागजात में न छोड़े कोई कमी'

निगम का मतलब होता है सफाई। सफाई कर्मचारियों से ही निगम की असली पहचान होती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कर्मचारी अपने कागजात में कोई कमी न छोड़े। अगर कोई अधिकारी सफाई कर्मचारियों से किसी काम के रुपये मांगता है तो सुबूत लेकर उनके पाए आए, वह कार्रवाई करेंगे।

सड़क पर झाडू लगाता सफाई कर्मचारी। फाइल फोटो

MCD के 607 सफाई कर्मचारी भी हुए पक्का

बता दें इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 607 सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया था। उन्होंने 607 कर्मचारियों को पक्की नौकरी का पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की दिल्ली सरकार ने 10000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। आतिशी बोलीं एमसीडी (MCD) में आने के बाद AAP सरकार ने सफाई कर्मचारियों से किए अपने सारे वादे पूरे किए हैं।

वहीं महापौर शैली ओबेरॉय ने इस मौके पर कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की तरफ से वाल्मीकि जयंती पर सफाई-कर्मचारियों को पक्का किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम में जो योगदान दे रहे हैं वो बेहतरीन है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांगों को हर महीने मिलेंगे 5000 हजार रुपये, दिल्ली सरकार ने किया बड़ा एलान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।