नेपाल से लाया जाता था गांजा, एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश; 32.5 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली में नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एंटी नारकोटिक्स टीम ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इस गांजे को दिल्ली में ही सप्लाई करने वाले थे। लेकिन पुलिस ने इनके इरादों को नाकाम कर दिया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Crime राजधानी दिल्ली में एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह में नेपाल के तस्कर शामिल हैं। गिरोह के तीन तस्करों को दबोचा गया है। अभी पुलिस तस्करों से पूछताछ करेगी। माना जा रहा कि ये तस्कर गिरोह के बड़े राज खोल सकते हैं।
उधर, पुलिस अभी इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है। तस्करों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। ये तस्कर इस गांजे को राजधानी में ही सप्लाई करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इनके इरादों को नाकाम कर दिया।
पूर्वी जिले के एंटी नारकोटिक्स टीम ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नेपाल निवासी पलेंदर उर्फ फलेंदर प्रसाद, बिहार स्थित छपरा निवासी पंकज कुमार और सराय कालेखां निवासी सज्जन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 32.5 किलो गांजा बरामद किया है।
इस मामले की मुख्य बातें-
- पूर्वी जिले के एंटी नारकोटिक्स टीम ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
- दिल्ली पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32.5 किलो गांजा बरामद किया है।
- पकड़े गए तस्करों की पहचान नेपाल निवासी पलेंदर उर्फ फलेंदर प्रसाद, बिहार स्थित छपरा निवासी पंकज कुमार और सराय कालेखां निवासी सज्जन कुमार के रूप में हुई है।
- राजधानी दिल्ली में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है।
- पंकज को नशा तस्करी के मामले में वर्ष 2020 में असम जीआरपी ने गिरफ्तार किया था।
जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। एंटी नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल कौशल की टीम बनाई गई।
इसके बाद टीम को सूचना मिली कि एक तस्तर गांजा लेकर गाजीपुर सब्जी मंडी के आसपास आने वाला है। पुलिस ने भोवापुर गांव में अपना जाल बिछाया। पंकज गांजा लेकर वहां पर पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- UP Police : एसओ ने कहा नहीं मिली तहरीर, रेंजर बोले थाने में देकर आए- सीओ बोले- आखिर कार्रवाई क्यों...
आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बातया कि वह नेपाल से गांजा खरीदकर लाता है। गांजे की सप्लाई उसे दिल्ली में सज्जन नाम के तस्कर को करनी थी।
पुलिस के अनुसार, पंकज को नशा तस्करी के मामले में वर्ष 2020 में असम जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाकी दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।