Move to Jagran APP

Delhi Crime: महिला ने लिव-इन पार्टनर को पेचकस और हथौड़ी से मार डाला, हत्या करने की वजह कर देगी हैरान

दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की पेचकस और हथौड़ी से हत्या कर दी। महिला ने खुद थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसने अपने पार्टनर को मार डाला है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गई थी।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 24 Oct 2024 12:47 AM (IST)
Hero Image
महिला ने लिव-इन पार्टनर को पेचकस और हथौड़ी से मार डाला।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पहले अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। फिर थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने अपने लिव-इन पार्टनर को पेचकस और हथौड़ी से हमला कर उसे मार डाला है। महिला की यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया। आरोपी महिला को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति को छोड़कर साहिल के साथ रहने लगी थी महिला

मृतक साहिल (30) प्लंबर का काम था। करीब सात साल पूर्व साहिल खान की मुलाकात इस आरोपी महिला से हुई थी। जिसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर 2018 से साहिल के साथ रहने लगी। इस बीच उसके पति की भी मौत हो गई। अपने चारों बच्चों को ससुराल में छोड़ दिया था। एक साल पहले ही महिला बच्चों को लेकर दिल्ली आई थी।

परेशान करता था साहिल

बताया जा रहा है कि महिला एक माह पहले अपने गांव खगड़िया गई थी। वह रविवार को लौटकर दिल्ली आई। महिला ने पुलिस को बताया कि साहिल उसे परेशान करता था, इसलिए उसे घर छोड़कर जाने के लिए कहा।

साहिल से घर छोड़कर जाने को कहा

साहिल इस बात के लिए राजी नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर साहिल घर पर ही था। फिर महिला ने साहिल से घर छोड़कर जाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। उसने साहिल पर पहले पेचकस, हथौड़ी और डंडे से हमला कर दिया। उसके नीचे गिरते ही महिला ने पेचकस से गोद डाला।

आठ घंटे तक शव के साथ रही महिला

महिला शव के साथ करीब आठ घंटे तक घर में रही। फिर रात करीब 10 बजे वह खुद थाने पहुंची और हत्या करने की सूचना दी। इंस्पेक्टर महेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें- पता नहीं था कि पेड़ों की कटाई के लिए लेनी होगी अनुमति, एलजी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बच्चों को भी गवाह बनाया जाएगा। बच्चों को उनके बाबा-दादी को सौंपा जाएगा। पुलिस ने इन्हें इस घटना की जानकारी दे दी है। इस वारदात की जानकारी जैसे पड़ोसियों को मिली, सभी हैरान व दंग है।

युवक को चाकू मारकर भाग रहा था पड़ोसी, पुलिस ने दबोचा

राजपार्क थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारकर भाग रहे पड़ोसी को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, बिना समय गंवाए घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।