NDMC स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में देश में दूसरे नंबर पर, लगातार तीन साल टॉप रैंकिंग के बाद भी दबदबा बरकरार
NDMC ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में देश में दूसरा स्थान ...और पढ़ें

एनडीएमसी ने कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और नागरिकों की सहभागिता के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। एआई इमेज
HighLights
एनडीएमसी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
50 हजार से 3 लाख आबादी श्रेणी में यह उपलब्धि मिली।
कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की नई रैंकिंग में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में एनडीएमसी ने देश में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी स्वच्छता की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है।
पिछले तीन वर्षों से लगातार टॉप रैंकिंग हासिल करने के कारण निकायों को 'सुपरलीग रैंकिंग' से सम्मानित किया गया था। इस बार भी एनडीएमसी ने कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और नागरिकों की सहभागिता के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
इस उपलब्धि से परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के इस हिस्से को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे, जिससे भविष्य में और बेहतर परिणाम सामने आ सकें।