दिल्ली वाले ध्यान दें! वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सुधारने का मौका, 25 अक्टूबर को पोलिंग बूथों पर भरें फॉर्म
दिल्ली में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने के लिए हर रविवार को पोलिंग बूथों पर शिविर लगाए ...और पढ़ें
-1792636778689_m.webp)
मतदाता सूची में गड़बड़ी सुधारने का मौका। AI जनरेटेड
HighLights
दक्षिणी दिल्ली में हर रविवार मतदाता सूची शिविर।
नाम जोड़ने, हटाने, सुधारने के लिए फॉर्म उपलब्ध।
25 अक्टूबर को भी लगेंगे विशेष शिविर।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए दक्षिणी दिल्ली में पोलिंग बूथों पर हर रविवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग पहुंच कर फॉर्म छह, सात और आठ के लिए आवेदन कर रहे है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर को भी शिविर आयोजित किया जाएगा।
बीते रविवार को दक्षिणी दिल्ली में आयोजित शिविर में फॉर्म छह के 210 और फॉर्म आठ के 90 आवेदन जमा हुए। इससे पहले 11 अक्टूबर को आयोजित शिविर में फॉर्म छह के 195, फॉर्म सात का एक और फॉर्म आठ के 72 आवेदन जमा हुए थे।
जल्द कराएं समाधान
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म छह, नाम हटवाने के लिए फॉर्म सात और मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधार कराने के लिए फॉर्म आठ भरा जा रहा है। शिविरों के माध्यम से मतदाताओं को आवेदन करने और सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अवसर मिल रहा है।
दक्षिणी दिल्ली एसडीएम ने मतदाताओं से अपील है कि नोटिस मिलने पर निर्धारित समय में जवाब जमा करें और अपने दस्तावेजों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करें।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान, घर-घर सत्यापन
