तरुण हत्याकांड: मुख्य गवाह टेकचंद पर घर के बाहर हमला, केस से दूर रहने की दी धमकी
उत्तम नगर के हस्तसाल में तरुण हत्याकांड के मुख्य गवाह और चाचा टेकचंद पर हमला हुआ है। हमलावरों ने उन्हें ...और पढ़ें

तरुण हत्याकांड। फाइल फोटो
HighLights
तरुण हत्याकांड के मुख्य गवाह टेकचंद पर हमला हुआ।
हमलावरों ने उन्हें केस से दूर रहने की धमकी दी।
यह हमला जेजे बोर्ड की सुनवाई से पहले हुआ।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर के हस्तसाल में होली की रात पानी के छींटा पड़ने के विवाद में लोगों के झुंड द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिए गए तरूण के चाचा और मुख्य गवाह टेक चंद पर सोमवार देर रात दो युवको ने हमला कर दिया।
टेकचंद का आरोप है कि हमलावरों ने उन लोगों ने उन्हें तरुण हत्याकांड के मामले से दूर रहने की धमकी दी। हमलावर इस मामले में अदालत से रिहा किए जा चुके एक व्यक्ति का भाई है। हमले में टेकचंद के चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई।
सुनवाई का हवाला देकर दी धमकी
टेकचंद के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर के बाहर थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आगामी जेजे बोर्ड की सुनवाई का हवाला देते हुए केस से दूर रहने की धमकी दी।
इस सुनवाई में तरुण की हत्या में शामिल मुख्य आरोपित की उम्र को लेकर फैसला होना है। गौरतलब है कि एसडीएम ने मुख्य आरोपित के वर्ष 2011 के उस जन्म प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया है, जिसके आधार पर उसे नाबालिग बताया जा रहा था। इसी उम्र विवाद को लेकर जेजे बोर्ड में सुनवाई चल रही है।
पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने से घटना होने का आरोप
मामले में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता सुमित चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तरुण के स्वजन के घर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण यह घटना हुई है।
उन्होंने स्वजन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और मांग की है कि न्यायालय के निर्देशानुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाय। ताकि आगे एसी घटना न हो।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के तरुण हत्याकांड में आरोपी की उम्र पर नया मोड़, आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ का बड़ा अंतर
यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड: हत्यारोपी सोहेल को कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा, पुलिस बोली- खबर मिले तो तुरंत करें सूचित
