गलत दिशा में आ रही THAR ने रेहड़ी में मारी टक्कर, जब फल बेचने वाले ने किया विरोध तो मार दी गोली
पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में, एक थार चालक समीर शर्मा ने विपरीत दिशा में गाड़ी चलाते हुए एक फल विक्रेता विनय की रेहड़ी को टक्कर मार दी। जब ...और पढ़ें
-1751034403148.webp)
पुलिस गिरफ्त में थार चालक व बरामद पिस्टल : पुलिस
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी इलाके में गुंडई दिखाते हुए विपरीत दिशा में थार चला रहे शख्स ने एक रेहड़ी वाले को टक्कर मार दी। रेहड़ी वाले को इसका विरोध करना भारी पड़ गया। थार चालक ने कार में बैठी एक महिला से पिस्टल ली और रेहड़ी वाले पर गोली चला दी।
गोली हथैली से आरपार होते हुए रेहड़ी वाले के गले में जा लगी। घायल हालत मे विनय को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके गले मे गोली फंसी हुई है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित थार चालक समीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इसके पास से इसकी लाइसेंसी पिस्टल व थार कार बरामद कर ली है। आरोपित वीथ्रीएस माल में एक क्लब चलाता है। वारदात में कार में उसके साथ क्लब में काम करने वाली महिला कर्मचारी बैठी हुई थी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की जांच कर रही है। विनय अने परिवार लोनी टिल्ली मोड़ स्थित अमित विहार में रहते हैं।
परिवार में पिता, दो साल की दो बेटियां हैं। वह रेहड़ी पर फल बेचते हैं। वह रेहड़ी लेकर नंद नगरी स्थित एक गोदाम से केले लेने के लिए जा रहे थे। गगन सिनेमा फ्लाईओवर के पास विपरीत दिशा से एक काले रंग की बेलगाम थार ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी।
आरोप है गलती होने के बाद भी थार चालक को गुस्सा आया और कार से उतरकर रेहड़ी वाले से गाली गलौज करने लगा। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपित भड़क गया। उसने कार में बैठी महिलस से पिस्टल ली और रेहड़ी वाले को गोली मार दी।
वारदात के बाद दोनों आरोपित मौके से भाग गए। घायल हालत में पीड़ित रेहड़ी लेकर पास के सीएनजी पंप पर किए, वहां के लोगों से मदद लेकर अस्पताल में भर्ती हुए। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों में थार कैद मिली।
फुटेज से पुलिस ने आरोपित की पहचान की और उसे प्रीत स्थित मधुबन कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह वारदात के वक्त क्लब में काम करने वाली युवती को सुंदर नगरी उसके घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।