'दुश्मन भूतों से ज्यादा डरावने...', बॉलीवुड पार्टियों से दूर रहने और हॉरर फिल्मों पर Adah Sharma के बेबाक बोल
अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) बॉलीवुड की पार्टियों और इवेंट्स से दूर रहती हैं। उन्होंने इसकी वजह बताई है।

बॉलीवुड पार्टियों से दूर रहने पर बोलीं अदा शर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
बॉलीवुड पार्टियों में न जाने पर अदा शर्मा का बयान
इंट्रोवर्ट होने और आलोचनाओं पर किया रिएक्ट
लाइमलाइट से दूर फिल्मों पर ध्यान देती हैं अदा
प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री के इवेंट्स में नजर ना आना भी कलाकारों के लिए एक बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है, भले ही वे अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हों। मगर अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) को इससे फर्क नहीं पड़ता है।
इन दिनों अदा शर्मा (Adah Sharma) एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनकी मराठी फिल्म 'गजरा' भी बनकर तैयार है।
खुद की पब्लिसिटी करना नहीं है पसंद
खुद की पब्लिसिटी, पार्टिंयों में जाने को लेकर अदा शर्मा कहती हैं, "मेरा स्वभाव ही ऐसा है कि मुझे पार्टी या इवेंट्स में जाना पसंद नहीं है। मुझे थकान हो जाती है, मैं उस माहौल में सहज महसूस नहीं करती हूं। मैं अपने स्पेस में खुश रहती हूं। अपनी ऊर्जा अपने काम पर केंद्रित रखती हूं।"

इंट्रोवर्ट होने के चलते नहीं मिल रहीं फिल्में?
अदा शर्मा आगे बताती हैं, "मैं रेड कारपेट, पार्टी और इवेंट्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचती। लेकिन हां, इंटरनेट मीडिया पर खुलकर अपने मन की बातें करती हूं। मुझे फोमो का डर नहीं है। मुझे तो सेट पर जाकर एक नए पात्र का कास्ट्यूम पहनकर अपनी लाइनें बोलने में ज्यादा मजा आता है। कई लोग कहते हैं कि अंतर्मुखी (इंट्रोवर्ट) होने से इस इंडस्ट्री में नुकसान भी हो सकता है, लेकिन मुझे इतना सारा काम मिल तो रहा है।"
दुश्मनों की भूतों से की तुलना
अदा के करियर की शुरुआत हॉरर फिल्म '1920' से हुई थी। हॉरर जानर में दोबारा काम करने को लेकर वह कहती हैं, "इससे मुझे कझे भी डर नहीं लगा। असल जिंदगी में कई बार दुश्मन भूतों से ज्यादा डरावने होते हैं। '1920' की फ्रेंचाइज अब '1920-कोल्ड विंटर' फिल्म के साथ आगे बढ़ रही है।

क्या अदा का इस फ्रेंचाइज का हिस्सा बनने का मन करता है? इस पर वह कहती हैं कि उतावलापन किस बात का, जब सही समय होगा, तो सही किरदार मिल जाएगा।
आलोचनाओं से नहीं डरती हैं अदा
फिलहाल अदा अपनी मराठी फिल्म को लेकर उत्सुक हैं और कहती हैं, "जानना चाहती हूं कि मैंने कैसी मराठी बोली है।" वह कहती हैं, "शुरू में जब आलोचनाएं होती थी, तो बुरा लगता था। फिर धीरे-धीरे समझ आया कि जो मेरी फिल्में देख रहे हैं, मैं फिल्मों में उन्हीं के लिए काम करती हूं। प्रतिक्रिया अच्छी हो या बुरी, हर कलाकार के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जानना बहुत जरूरी है।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।