विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haiwaan के बाद 'एलियन थ्रिलर' में धमाका करेंगे Akshay Kumar, नई फिल्म 'समुक' के सेट से पहला वीडियो आया सामने

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

Haiwaan की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म समुक (Samuk) पर मुहर लगाई है। सेट से पहला वीडियो सामने आया है।

समुक पर अक्षय कुमार का बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समुक पर अक्षय कुमार का बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी कॉमेडी फिल्में दे चुके अक्षय कुमार जल्द ही हैवान बनकर बड़े पर्दे पर दहशत फैलाएंगे। इसके बाद अक्षय कुमार एक नए जॉनर की फिल्म में धमाका करेंगे।

अक्षय कुमार ने हैवान की रिलीज से पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म समुक (Samuk) की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से पहला वीडियो शेयर किया है।

समुक की शूटिंग हुई शुरू

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने फिल्म समुक की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। क्लिप में वह सूट-बूट पहनकर स्टाइल में दिख रहे हैं और उनके हाथ में क्लैपबोर्ड है। 

समुक में अक्षय कुमार का किरदार

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, "नया जॉनर, नया कैरेक्टर, नया चैलेंज। विवान आहूजा ड्यूटी पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आज से समुक की शूटिंग शुरू हो गई है।" इस पोस्ट के मुताबिक, अभिनेता विवान आहूजा का किरदार निभा रहे हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

समुक में अक्षय की दोहरी जिम्मेदारी

समुक फिल्म के बारे में बात करें तो इस साई-फाई एलियन थ्रिलर का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार एक्टिंग के साथ-साथ विपुल अमृतलाल शाह के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की झलक सामने नहीं आई है लेकिन लोग सेट से पहला वीडियो देख इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।

समुक से पहले अक्षय कुमार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान में नजर आएंगे जिसमें अभिनेता खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की 'समुक' रचेगी इतिहास, एलियन थ्रिलर फिल्म की जबरा होगी कहानी; हॉलीवुड से मिलाया हाथ

यह भी पढ़ें- 'Haiwaan कोई रीमेक नहीं...', Priyadarshan का इनकार, बताया- क्यों 'ओप्पम' से अलग है अक्षय-सैफ की फिल्म